इडी के समन के विरोध में मार्च निकाला गया

Updated:
विज्ञापन
इडी के समन के विरोध में मार्च निकाला गया

हजारीबाग में कांग्रेस नेताओं ने प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ इडी के द्वारा समन भेजे जाने पर विरोध बुधवार को मार्च निकाला.

विज्ञापन

16हैज24में- विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी नेता हजारीबाग. हजारीबाग में कांग्रेस नेताओं ने प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ इडी के द्वारा समन भेजे जाने पर विरोध बुधवार को मार्च निकाला. दिलदार अंसारी ने कहा कि देश में आघोषित अपातकाल की स्थिति है. सत्ता का दुरुपयोग कर सरकारी तंत्रों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. विपक्ष को डराया जा रहा है. इससे राहुल गांधी डरनेवाले नहीं हैं. कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष साजिद अली खान ने कहा कि केन्द्र सरकार के इशारे पर इडी बदले की भावना से गांधी परिवार पर कार्रवाई कर रही है. राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ हर एक कार्यकर्ता मजबूती के साथ खडा है. प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार को इस तरह की कार्रवाई कर ओछी राजनीति कर रही है. भाजपा कांग्रेस से घबरा गयी है. इस कारण प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी व सोनिया गांधी पर इडी का समन जारी किया गया है. कार्यक्रम में सुनील अग्रवाल, लाल बिहारी सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह, रघु जायसवाल, तारिक रजा, सलीम रजा, गुड्डू सिंह, मिथिलेश दुबे, दिलीप रवि, राजू चौरसिया, परवेज अहमद, बाबर अंसारी, दिलदार अंसारी, बाबू खां, मो मुश्ताक, अजित सिंह, सैयद अशरफ, विजय सिंह, अनिल भुईया, मो रब्बानी, राशिद खान, इजहार हुसैन, सदरुल होदा, अमर सिंह यादव, कौशल सिंह, अजित गुप्ता, नेजाम उर्फ जादूगर, चंदन गुप्ता रोहन ठाकुर, मंसूर आलम, शिवनदन साहू आदि मुख्य रूप से शामिल थे. इधर कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत नागवाला ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेताओं से काफी डरे हुए हैं. जिसके कारण उन्होंने ईडी के माध्यम से प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी को चार्जशीट करवाने का काम किया है. विरोध प्रदर्शन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत नागवाला, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गोप, मदन महतो, शमशेर आलम समेत कई लोग शामिल होकर विरोध जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola