हनुमान धारा में आयोजित महायज्ञ में श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब

Updated:
विज्ञापन
हनुमान धारा में आयोजित महायज्ञ में श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब

विष्णुगढ़ के जमुनिया डैम के हनुमान धारा में नवनिर्मित सूर्य मंदिर में भगवान भास्कर की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित सात दिवसीय महायज्ञ में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा.

विज्ञापन

6हैज51में- यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते श्रद्धालु विष्णुगढ़. विष्णुगढ़ के जमुनिया डैम के हनुमान धारा में नवनिर्मित सूर्य मंदिर में भगवान भास्कर की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित सात दिवसीय महायज्ञ में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा. अयोध्या से आये आचार्य अनिरुद्ध महाराज द्वारा वैदिक पूजन, हवन एवं आरती की जा रही है. महिलाएं भारी संख्या में सुबह से लेकर रात्रि तक महायज्ञ मंडप में फेरी लगा रहे हैं. भंडारा का आयोजन प्रत्येक दिन किया जा रहा है. प्रसाद के रूप में खिचड़ी, खीर, पुड़ी, बुंदिया का वितरण श्रद्धालुओं के बीच महायज्ञ समिति के द्वारा किया जा रहा है. यज्ञ स्थल को आकर्षक विद्युत से सजाया गया है. वृंदावन से आयी कथाकार मानस पुत्री पुष्पांजलि द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का प्रवचन किया जा रहा है. वहीं वृंदावन धाम से आये बृजराज रासलीला के कलाकारों की टोली रासलीला दिखा रही है. यज्ञ स्थल पर बच्चों के लिए झूला तथा महिलाओं के लिए मीना बाजार लगाया गया है. हनुमान धारा में बना भगवान भास्कर का मंदिर लोगों को आकर्षित कर रहा है. महायज्ञ का समापन नौ मई को होगा. यज्ञ को सफल बनाने में रामेश्वर सिंह, आनंद राम, नवल किशोर वर्मा, प्रयाग सोनी, शंकर गोस्वामी, अजय कुमार बबलू, अजय साव, बबलू सिंह, मोहन बरनवाल, जगदीश बर्मन, निर्मल कुमार, चमारी नायक, शिव प्रकाश, पूरन साव, अनुज सोनी, विनोद सिंह, अनूप कसेरा, शेखर सुमन, प्रयाग सोनी, राजेंद्र सिंह, सुरेश भगत, हेमलाल साव, युगल स्वर्णकार, बबीता बरनवाल, गुरु प्रसाद साव समेत स्थानीय लोग लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola