ePaper

पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा समेत 53 लोग रिहा, पांच बिंदुओं पर हुआ समझौता

Updated at : 05 Apr 2017 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा समेत 53 लोग रिहा, पांच बिंदुओं पर हुआ समझौता

हजारीबाग : हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के अंतर्गत महुदी गांव में विवादित जुलूस मार्ग से रामनवमी जुलूस ले जाने मामले में गिरफ्तार पूर्व केंद्रीय वत्ति मंत्री यशवंत सन्हिा, सदर विधायक मनीष जायसवाल समेत 53 लोगों को बुधवार को रिहा कर दिया गया. चार अप्रैल को बडकागांव पुलिस ने महुदी गांव से गिरफ्तार कर हजारीबाग रामगढ […]

विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के अंतर्गत महुदी गांव में विवादित जुलूस मार्ग से रामनवमी जुलूस ले जाने मामले में गिरफ्तार पूर्व केंद्रीय वत्ति मंत्री यशवंत सन्हिा, सदर विधायक मनीष जायसवाल समेत 53 लोगों को बुधवार को रिहा कर दिया गया. चार अप्रैल को बडकागांव पुलिस ने महुदी गांव से गिरफ्तार कर हजारीबाग रामगढ रोड कैंप जेल भूमि संरक्षण केंद्र डेमोटांड में सभी को रखा था.यशवंत सन्हिा की अनुमति पर चार सदस्यीय भाजपा नेता और डीडीसी के बीच लिखित समझौता हुआ. इसके बाद कैंप जेल में बंद सभी लोग 151-2 के तहत रिहा होने के लिये राजी हुए.

भाजपा नेता व डीडीसी के बीच पांच बिंदुओं पर समझौता
धारा 151-ए के अंतर्गत किये गये निषेधात्माक, निरोधात्मक कार्रवाई के पश्चात धारा 151-2 के अनुसार सभी व्यक्तियों को रिहा किया जाता है. महुदी गांव में लगाये गये ब्रेकेटिंग को शीघ्र से शीघ्र हटाने की कार्रवाई सुनश्चिति की जायेगी. किसी भी निर्दोष व्यक्ति के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं होगी. महुदी में जुलूस निकालने के मामले में समाधान हेतु जिला प्रशासन सार्थक प्रयास करता रहेगा. छह सप्ताह के अंदर कोई भी नष्किर्ष निकाला जायेगा.प्रशासन नियमानुसार महुदी में यज्ञ होने पर कलश यात्रा को उपर्युक्त सरकारी पथ से ले जाने में विधि व्यवस्था बनाये रखेगा.
इस समझौते में भाजपा की ओर से विधायक मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, रामगढ जिला अध्यक्ष पप्पू बनर्जी, हजारीबाग जिला अध्यक्ष टुनू गोप और प्रशासन की ओर से डीडीसी राजेश पाठक के बीच पांच मुद्दों पर समझौता हुआ. एसपी ने कहा- एसपी अनूप बिरथरे ने कहा कि गिरफ्तार सभी 53 लोगों को बिना शर्त रिहा कर दिया गया है.
महुदी में शांति व्यवस्था कायम
हजारीबाग जिले भर में रामनवमी की नौवीं का जुलूस भक्तिभाव से निकाला गया. बडकागांव प्रखंड व महुदी गांव में पूरी तरह से शांति व्यवस्था रही. महुदी गांव के हरिजन मुहल्ला अखाडा में पूजा पाठ हुआ. आम दिनों की तरह गांव में शांति बनी रही.
विवाद क्या था
हजारीबाग जिले के बडकागांव महुदी में दो अखाडों का रामनवमी जुलूस विवादित मार्ग से होकर सोनपुरा गांव जाना चाह रहा था. जुलूस का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय वितमंत्री यशवंत सिन्हा कर रहे थे. प्रशासन सरकारी आदेश इस मार्ग से जुलूस निकालने का नहीं बता कर धारा 144 के उल्लंघन में 53 लोगों को गिरफ्तार किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola