5530 प्रवासी मजदूरों में 84 को मिला काम

Updated:
विज्ञापन

बरही प्रखंड में 12 जून तक 5530 प्रवासी मजदूर लौट चुके हैं. प्रखंड कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें सिर्फ 84 प्रवासी मजदूरों को ही मनरेगा योजनाओं में काम दिया जा सका है.

विज्ञापन

बरही : बरही प्रखंड में 12 जून तक 5530 प्रवासी मजदूर लौट चुके हैं. प्रखंड कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें सिर्फ 84 प्रवासी मजदूरों को ही मनरेगा योजनाओं में काम दिया जा सका है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बरसोत पंचायत में एक प्रवासी मजदूर, दुलमुहा के पांच, कारियातपुर के पांच, बसरिया पंचमाधव के एक, भंडारों के 15, मलकोको के चार, रानीचुआं के 10, डापोक के तीन, खोड़ाहार के 15, केदारुत के दो, गौरियाकरमा के छह, कोल्हुआकला के तीन, कारसो दस व रसोइया धमना पंचायत में दो प्रवासी मजदूर मनरेगा योजना में काम कर रहे हैं.

बरही प्रखंड में इस समय 97 मनरेगा योजनाएं चलायी जा रही है. बताया गया है कि 374 प्रवासी मजदूरों को पास पहले से जॉब कार्ड था. 329 नये जॉब कार्ड निर्गत किये गये हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola