कौशलेंद्र बने अध्यक्ष, विनोद रंजन सचिव

Updated at : 19 Feb 2020 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
कौशलेंद्र बने अध्यक्ष, विनोद रंजन सचिव

विभावि में हुआ शिक्षक संघ का चुनाव हजारीबाग : विनोबाभावे विश्वविद्यालय में विवि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ कौशलेंद्र कुमार और सचिव डॉ विनोद रंजन बने. विवि शिक्षक संघ चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय कला भवन इतिहास विभाग में मतदान प्रक्रिया हुई. सुबह नौ बजे से 11 बजे के बीच 81 मतदाताओं ने मतदान में भाग […]

विज्ञापन

विभावि में हुआ शिक्षक संघ का चुनाव

हजारीबाग : विनोबाभावे विश्वविद्यालय में विवि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ कौशलेंद्र कुमार और सचिव डॉ विनोद रंजन बने. विवि शिक्षक संघ चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय कला भवन इतिहास विभाग में मतदान प्रक्रिया हुई.
सुबह नौ बजे से 11 बजे के बीच 81 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए कुल 83 मतदाता थे. अध्यक्ष पद पर एक एवं सचिव पद के लिए एक मत रद्द हुए. वोटिंग वैलेट पेपर के माध्यम से हुई. अध्यक्ष पद के लिए डॉ कौशलेंद्र कुमार विभावि रसायन शास्त्र विभाग 30 मत लाकर विजय रहे.
अध्यक्ष पद के अन्य दो उम्मीदवार डॉ चंद्रशेखर सिंह पीजी इतिहास विभाग को 28 मत और डॉ उमेश सिंह अर्थशास्त्र विभाग को 22 मत मिले. सचिव पद के लिए दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ. इसमें डॉ विनोद रंजन मानवशास्त्र विभाग को 41 मत मिले. इनके प्रतिद्वंद्वी डॉ अभय कुमार सिन्हा को 39 मत मिले.
उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए डॉ हुंमायू अशरफ उर्दू विभाग एवं डॉ मनोज कुमार जंतु विज्ञान विभाग निर्विरोध चुने गये. संयुक्त सचिव पद के लिए भी डॉ विनीता रानी एक्का अर्थशास्त्र विभाग को निर्विरोध चुन लिया गया. चुनाव संचालन डॉ फ्रांसिसका कुजूर, डॉ जोनी रूफीना तिर्की एवं डॉ विकास कुमार ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola