चाकू मारने से घायल फेरीवाला फिरोज की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर परिजन थाना पहुंचे थाना प्रभारी ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का दिया आश्वासन हजारीबाग : शहर के चिस्तीया मुहल्ला में चार फरवरी को एक फेरीवाला मो फिरोज को छुरा मारकर घायल कर दिया गया था. इलाज के क्रम मे उसकी मौत सात फरवरी की देर रात […]
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर परिजन थाना पहुंचे
आपके शहर में
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का दिया आश्वासन
हजारीबाग : शहर के चिस्तीया मुहल्ला में चार फरवरी को एक फेरीवाला मो फिरोज को छुरा मारकर घायल कर दिया गया था. इलाज के क्रम मे उसकी मौत सात फरवरी की देर रात रांची रिम्स मे हो गयी. फेरीवाला का शव लेकर उसके परिजन बड़ा बाजार टीओपी पहुंच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. बड़ा बाजार टीओपी प्रभारी सतेंद्र सिंह द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की आश्वासन के बाद परिजन शव लेकर चले गये.
उत्तर प्रदेश का रहनेवाला था मो फिरोज : मृतक मो फिरोज उप्र के भदवई, थाना ओराई ग्राम घरघूसिया का रहनेवाला था. वह शहर के चिस्तीया मुहल्ला मे किराये के मकान में रहता था. इसी मकान मे उप्र के 25 अन्य फेरीवाले किराये पर रहते है.
चार फरवरी की देर रात मो फिरोज (पिता मो जब्बार) और इसके एक साथी कालीन व मैट का फेरीकर वापस चिस्तीया मुहल्ला लौट रहा था. इसी क्रम में आरोपियों ने मो फिरोज को चाकू मारकर घायल कर दिया और उसके पाकेट से 15000 रुपये लूट लिये थे. घटना के बाद थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
प्राथमिकी के अनुसार चिस्तीया मुहल्ला के दानिश कुरैशी, आरिफ कुरैशी उर्फ जग्गा दोनों के पिता मो वसिम उर्फ मंगला को आरोपी बनाया गया है. घटना के दिन से आरोपी फरार बताया जाता है. थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने कहा कि घटना के बाद जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया गया था. घायल मो फिरोज की मौत होने पर अब हत्या की प्राथमिकी दर्ज होगी. आरोपी दानिश कुरैशी का अापराधिक इतिहास है. घटना के एक दिन पूर्व वह जेल से बाहर आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन