दो दिन में ठीक होेगा चापानल : कनीय अभियंता

Updated:
विज्ञापन

गिद्दी (हजारीबाग) : सोलर आधारित लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना गिद्दी मेन गेट में पिछले एक सप्ताह से खराब है. इससे कॉलोनी के लोगों को पेयजल के लिए कई तरह की परेशानी हो रही है. मुखिया अरुण कुमार सिंह ने इसकी सूचना पीएचइडी विभाग के कनीय अभियंता को दे दी है. जानकारी के अनुसार, गिद्दी मेन […]

विज्ञापन

गिद्दी (हजारीबाग) : सोलर आधारित लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना गिद्दी मेन गेट में पिछले एक सप्ताह से खराब है. इससे कॉलोनी के लोगों को पेयजल के लिए कई तरह की परेशानी हो रही है. मुखिया अरुण कुमार सिंह ने इसकी सूचना पीएचइडी विभाग के कनीय अभियंता को दे दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गिद्दी मेन गेट में सोलर आधारित लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना लगभग एक सप्ताह से खराब है. चापानल से बेहद कम पानी निकल रहा है. एक बाल्टी पानी भरने के लिए लोगों को 20-25 मिनट लग रहा है. कॉलोनी के लोगों ने बताया कि गिद्दी मेन गेट क्षेत्र के सैकड़ों परिवार इस चापानल पर ही आश्रित है.

यहां पर पानी बंद होने से कॉलोनी के लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है. गिद्दी मेन गेट के जीतेंद्र कुमार, मनोज, मंटू, शंकर गोस्वामी, सुरेश केशरी, उमेश ने बताया कि हमलोगों को प्रेमनगर, अंसारी कुआं तथा अन्य जगहों से पानी लाना पड़ रहा है. पानी के लिए कई तरह की परेशानी हो रही है. कनीय अभियंता अरुण कुमार ने कहा कि हमें जानकारी मिली है. चापानल खराब है. दो दिनों के अंदर इसे दुरुस्त कर दिया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola