दो दिन में 6 क्विंटल कत्‍था जब्‍त, दर्जनों लोगों पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू

Updated:
विज्ञापन

संजय सागर, बड़कागांव बड़कागांव वन क्षेत्र प्रभारी पदाधिकारी उदय चंद्र झा के नेतृत्व में बड़कागांव वन क्षेत्र के कुंदरू व केरेडारी वन क्षेत्र के निरी जंगल में गहन छापामारी कर 6 क्विंटल अवैध कत्‍था जब्‍त किया गया. साथ ही कत्था बनाने का औजार भी बरामद किया तथा उपयोग किये जाने वाले बर्तनों को नष्ट किया […]

विज्ञापन

संजय सागर, बड़कागांव

आपके शहर में

विज्ञापन

बड़कागांव वन क्षेत्र प्रभारी पदाधिकारी उदय चंद्र झा के नेतृत्व में बड़कागांव वन क्षेत्र के कुंदरू व केरेडारी वन क्षेत्र के निरी जंगल में गहन छापामारी कर 6 क्विंटल अवैध कत्‍था जब्‍त किया गया. साथ ही कत्था बनाने का औजार भी बरामद किया तथा उपयोग किये जाने वाले बर्तनों को नष्ट किया गया. बताया जाता है कि अवैध कत्‍था कारोबारी केरेडारी व बड़कागांव प्रखंड के दर्जनों लोग उक्त कार्य में संलिप्त हैं. इसकी गुप्त सूचना प्रभारी रेंजर उदय चंद्र झा को मिलने पर अपने दल बल के साथ निरी जंगल पहुंचकर छापामारी की.

जैसे ही अवैध कत्‍था अड्डा पर पहुंचे. आहट सुनकर घने जंगल का लाभ उठाते हुए सभी अवैध कत्‍था कारोबारी भाग निकले. इस दौरान चार क्विंटल गिला कत्‍था एवं 15 बड़े डेक बरामद किये गये. वहीं बड़कागांव वन क्षेत्र के कुंदरू जंगल से पिछले दिनों दो क्विंटल कत्‍था व पांच डेक बरामद किया है.

सूत्र बताते हैं कि उक्त कारोबार कई वर्षों से चलाया जा रहा था. जहां बड़े पदाधिकारियों का भी पहले से मिलीभगत से चलाया जा रहा था. इस संबंध में बड़कागांव वन क्षेत्र ऑफिस में दो अलग-अलग मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. उक्त आशय की जानकारी प्रभारी रेंजर उदय चंद्र झा ने दी.

छापामारी अभियान में फॉरेस्टर रामचंद्र प्रसाद, लालदेव महतो, वनरक्षी उपेंद्र कुमार, भोला महतो, कृष्ण प्रसाद महतो, केशव महतो, विनोद बेसरा, चंदन सिंह, अशोक महतो सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola