सदर बनेगा आदर्श विस सीट: मनीष

हजारीबाग : सदर विस भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने मंगलवार को कटकमसांडी पूर्वी क्षेत्र के सात पंचायतों का दौरा किया. वह पबरा, कंचनपुर, लुपुंग, खूंटरा, कंडसार, बरगड्डा, मायापुर, हरीना, पबरा, हेदलाग, कंचनपुर, असधिर, लुपुंग, सुलमी आदि गांव गये और समर्थन मांगा. कई स्थानों पर उनका स्वागत हुआ. मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग सदर विस […]
हजारीबाग : सदर विस भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने मंगलवार को कटकमसांडी पूर्वी क्षेत्र के सात पंचायतों का दौरा किया. वह पबरा, कंचनपुर, लुपुंग, खूंटरा, कंडसार, बरगड्डा, मायापुर, हरीना, पबरा, हेदलाग, कंचनपुर, असधिर, लुपुंग, सुलमी आदि गांव गये और समर्थन मांगा. कई स्थानों पर उनका स्वागत हुआ.
मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग सदर विस सीट आदर्श क्षेत्र बनेगा. सिंचाई के लिए कई चेकडैम का जीर्णोद्धार कराया गया. सरकारी व गैर सरकारी स्तर से लोगों के जनसहयोग लेकर 100 से अधिक तालाबों का गहरीकरण का काम हुआ है. पानी बचाने का अभियान कटकमसांडी में सफल रहा. मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेणुका कुमारी, जीवन मेहता, रीतलाल यादव, रामकुमार मेहता, बबीता देवी, कुलदीप सिंह भोक्ता, मुखिया दिलीप कुमार रवि, मुखिया सुनीता देवी, मुखिया प्रेमचंद प्रसाद, किशोरी राणा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










