बड़कागांव में थम गयी है विकास की रफ्तार

Updated:
विज्ञापन

केरेडारी :प्रखंड के हेवई पंचायत में आजसू पार्टी की ओर से कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष भोला महतो ने की. संचालन प्रमोद कुशवाहा ने किया. कार्यक्रम में विभिन्न राजनैतिक दलों के दर्जनों महिला-पुरुषों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. केंद्रीय महासचिव रौशनलाल चौधरी ने सभी कार्यकताओं को आजसू […]

विज्ञापन

केरेडारी :प्रखंड के हेवई पंचायत में आजसू पार्टी की ओर से कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष भोला महतो ने की. संचालन प्रमोद कुशवाहा ने किया. कार्यक्रम में विभिन्न राजनैतिक दलों के दर्जनों महिला-पुरुषों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. केंद्रीय महासचिव रौशनलाल चौधरी ने सभी कार्यकताओं को आजसू की सदस्यता दिलायी और माला पहना कर स्वागत किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

रौशन चौधरी ने कहा आजसू पार्टी विकास की राजनीति करती है. पूरे प्रदेश में लोगों का विचार बदला है. जहां भी पार्टी का नेतृत्व है, वहां विकास की गंगा बही है. इन्होंने कहा कि कुछ सालों बड़कागांव में विकास की रफ्तार थम गयी है. वह सुख-दुख में जनता के साथ खड़ा हैं. मौके पर केंद्रीय सदस्य पंकज साहा, जिला उपाध्यक्ष भोला महतो, प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ महतो, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार, प्रमोद कुशवाहा, कंचन यादव, अशोक पाठक, सुनील टोप्पो, उमेश राम व अजय कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola