साला की शादी में आये थे जीजा, कुआं में डूबे, मौत

Updated:
विज्ञापन

बरकट्ठा : प्रखंडके ग्राम बरवां में साला की शादी में शामिल होने ससुराल आये जीजा की मौत कुआं में डूब जाने से हो गयी. घटना के बाद शादी के जश्न का माहौल गम में बदल गया. जानकारी के अनुसार हो कि गया के पडैया निवासी अर्जुन सिंह (38) पिता-स्व शिवबालक सिंह अपने साले पप्पू प्रसाद […]

विज्ञापन

बरकट्ठा : प्रखंडके ग्राम बरवां में साला की शादी में शामिल होने ससुराल आये जीजा की मौत कुआं में डूब जाने से हो गयी. घटना के बाद शादी के जश्न का माहौल गम में बदल गया. जानकारी के अनुसार हो कि गया के पडैया निवासी अर्जुन सिंह (38) पिता-स्व शिवबालक सिंह अपने साले पप्पू प्रसाद (पिता-स्व प्रेम महतो) की शादी में शामिल होने आये थे. मंगलवार को शादी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
बुधवार को अहले सुबह वह ससुराल में घर के समीप स्थित कुआं में गिर गये. अर्जुन सिंह को घर में काफी देर तक कहीं दिखायी देने पर खोजबीन शुरू हुई. इसी क्रम में कुएं में मृत अवस्था में पाया. घटना के बाद घर में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर बरकट्ठा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा. इस बाबत बरकट्ठा थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola