निगम ने वापस लौटाया तीन दिन का अल्टीमेटम

हजारीबाग : शहर में सफाई कार्य करनेवाले आउटसोर्सिंग मजदूरों को निगम ने शुक्रवार को वापस लौटा दिया. उनसे काम नहीं लिया गया. जानकारी के अनुसार निगम क्षेत्र में सफाई के लिए आउटसोर्सिंग कंपनी ने 150 मजदूरों का एकरारनामा निगम के साथ किया है, लेकिन कभी भी निर्धारित मजदूरों से सफाई नहीं करायी गयी. शुक्रवार को […]
हजारीबाग : शहर में सफाई कार्य करनेवाले आउटसोर्सिंग मजदूरों को निगम ने शुक्रवार को वापस लौटा दिया. उनसे काम नहीं लिया गया. जानकारी के अनुसार निगम क्षेत्र में सफाई के लिए आउटसोर्सिंग कंपनी ने 150 मजदूरों का एकरारनामा निगम के साथ किया है, लेकिन कभी भी निर्धारित मजदूरों से सफाई नहीं करायी गयी.
शुक्रवार को 150 मजदूरों के स्थान पर मात्र 25 मजदूर सफाई के लिए निगम पहुंचे थे. निगम ने मजदूरों से सफाई कराने से इनकार कर दिया. इस संबंध में निगम के उप-महापौर राजकुमार लाल ने बताया कि आउटसोर्सिंग कंपनी को तीन दिनों के अंदर 150 मजदूरों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. यदि कंपनी की ओर से निर्धारित समय तक मजदूरों को उपलब्ध नहीं कराया गया, तो आउटसोर्सिंग कंपनी से एग्रीमेंट किया जायेगा. उनकी जमानत राशि जब्त कर ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




