झारखंड की संस्कृति की पहचान है मंडा मेला : रोशन लाल चौधरी
बड़कागांव : प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र आंगों पंचायत में मंडा पूजा धूमधाम से की गयी. पुजारी समीर करमाली व भीखू करमाली ने पूजा-पाठ का अनुष्ठान किया. मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी ने किया. मौके पर रोशन लाल चौधरी ने कहा कि आज भी लोगों में अपनी परंपरा […]
बड़कागांव : प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र आंगों पंचायत में मंडा पूजा धूमधाम से की गयी. पुजारी समीर करमाली व भीखू करमाली ने पूजा-पाठ का अनुष्ठान किया. मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी ने किया. मौके पर रोशन लाल चौधरी ने कहा कि आज भी लोगों में अपनी परंपरा के प्रति आस्था कायम है.
आपके शहर में
इसका जीता जागता उदाहरण है आंगो की मंडा पूजा. लोगों में भगवान शिव व माता पार्वती के प्रति विश्वास है. यहीं आस्था व विश्वास उनके लिए इस पर्व में आग के अंगारे भी फूल बन जाते है. मौके पर आजसू के केंद्रीय सदस्य सुनील उरांव, जिला उपाध्यक्ष भोला महतो, प्रखंड सचिव कामेश्वर महतो, मंडा मेला समिति के अध्यक्ष नरेश कुमार, सचिव लालो महतो, उपाध्यक्ष सोहन महतो, समर्पित कार्यकर्ता वीरेंद्र कुमार महतो, जगेश्वर गंझू, राजेश महतो, धनु महतो, शिबू महतो, प्रदीप महतो, महावीर गंझू, फुलेश्वर प्रसाद, देव नारायण गझू, रेवल महतो, पंचल महतो, नारायण कुमार, मोहन महतो, कैला भुइयां जगदेव मुंडा, बाली मुंडा, गोविंद महतो के साथ पूजा समिति के सभी सदस्यों के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए