चार दिन तक पेयजल व बिजली आपूर्ति पर पड़ेगा असर
गिद्दी(हजारीबाग) : अरगडा कोयला क्षेत्र के अधिकांश मजदूरों को इस बार चुनाव ड्यूटी मिल रही है. इसके कारण लगभग चार दिनों तक क्षेत्र में उत्पादन कार्य के साथ-साथ पेयजल व बिजली आपूर्ति पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है. सीसीएलकर्मियों का कहना है कि क्षेत्र को जो भी परेशानी उठाना पड़े, लेकिन चुनाव ड्यूटी को नकारा […]
गिद्दी(हजारीबाग) : अरगडा कोयला क्षेत्र के अधिकांश मजदूरों को इस बार चुनाव ड्यूटी मिल रही है. इसके कारण लगभग चार दिनों तक क्षेत्र में उत्पादन कार्य के साथ-साथ पेयजल व बिजली आपूर्ति पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है. सीसीएलकर्मियों का कहना है कि क्षेत्र को जो भी परेशानी उठाना पड़े, लेकिन चुनाव ड्यूटी को नकारा नहीं जा सकता है.
आपके शहर में
अरगडा कोयला क्षेत्र के गिद्दी सी, गिद्दी, रैलीगढ़ा, सिरका, जीएम ऑफिस व गिद्दी वाशरी के लगभग 1400 से अधिक कर्मियों व अधिकारियों को इस बार चुनाव ड्यूटी मिल रही है. हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर कर्मियों को ड्यूटी मिली है. इसके कागजात उन्हें मिल गये हैं.
हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में चुनाव छह मई को है. लिहाजा चार मई से ही क्षेत्र के अधिकारी व कर्मचारी यहां से चुनाव ड्यूटी के लिए हजारीबाग व रामगढ़ मुख्यालय रवाना हो जायेंगे. इस वजह से क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं में चार से लेकर सात मई तक उत्पादन तथा पेयजल व बिजली आपूर्ति पर असर पड़ सकता है. सीसीएलकर्मियों ने बताया कि पहली बार हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में अरगडा क्षेत्र के अधिकांश मजदूरों को चुनाव ड्यूटी मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए