बड़कागांव में प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन

बड़कागांव : प्रखंड में विजयादशमी की झांकी रविवार की रात 10 बजे से निकाली जायेगी. झांकी व जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. शनिवार को डीएसपी अनिल कुमार सिंह, बीडीओ राकेश कुमार, सीओ वैभव कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग […]

विज्ञापन

बड़कागांव : प्रखंड में विजयादशमी की झांकी रविवार की रात 10 बजे से निकाली जायेगी. झांकी व जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. शनिवार को डीएसपी अनिल कुमार सिंह, बीडीओ राकेश कुमार, सीओ वैभव कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया. इसमें रैपिड एक्शन फोर्स, एसआइएसएफ, झारखंड जिला पुलिस एवं प्रखंड आर्म्स पुलिस के अलावा काफी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डीएसपी ने कहा कि बड़कागांव के सभी रामनवमी पूजा समिति अखाड़ों के सदस्यों एवं डीजे साउंड के संचालकों को तय मापदंड के अनुसार डीजे बजाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही अफवाहों से दूर रहने की लोगों को सलाह दी. रविवार को बड़कागांव मुख्यालय में कुल 12 समितियों की ओर से रामनवमी की आकर्षक झांकी निकाली जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola