कांग्रेस ने नहीं की अब तक उम्मीदवार की घोषणा, रोज नये प्रत्याशी की हो रही चर्चा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग लोकसभा चुनाव के लिए 18 अप्रैल तक नामांकन होगा. भाजपा प्रत्याशी जयंत सिन्हा अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं, लेकिन कांग्रेस की ओर से अब तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है. महागठबंधन का चेहरा अब तक सामने नहीं आने से यहां कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं. रोज नये […]
विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग लोकसभा चुनाव के लिए 18 अप्रैल तक नामांकन होगा. भाजपा प्रत्याशी जयंत सिन्हा अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं, लेकिन कांग्रेस की ओर से अब तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है. महागठबंधन का चेहरा अब तक सामने नहीं आने से यहां कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं. रोज नये उम्मीदवारों की घोषणा की अफवाह उड़ रही है. कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में प्रबल उम्मीदवारों के सूची भी लंबी होती जा रही है.
आपके शहर में
विज्ञापन
जिला प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण में : इधर जिला प्रशासन की ओर से चुनावी तैयारी को अंतिम रूप देने का काम जारी है. इवीएम में 3952 बैलेट यूनिट, 2550 कंट्रोल यूनिट व 2550 वीवीपैट जांच के बाद कंट्रोल रूम में रखा गया है. हजारीबाग में कुल 16,46, 560 मतदाता मताधिकार का प्रयोग छह मई को करेंगे. इसके लिए 2278 बूथ बनाये गये हैं. 81 बूथों को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है. 20 मतदान केंद्र सखी मतदान केंद्र होगा.
दूसरे एक भी नामांकन नहीं
हजारीबाग. हजारीबाग लोकसभा चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन गुरुवार को एक भी नामांकन नहीं हुआ. निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे. गुरुवार को दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा. इनमें इचाक करितयातपुर के गौतम कुमार, सिमडेगा भट्ठी बोली के मोइनउद्दीन अहमद हैं. अब तक कुल चार नामांकन प्रपत्र की बिक्री हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन