मारपीट में पांच लोग घायल, रेफर

हंटरगंज : प्रखंड के तरवागड़ा गांव में बुधवार को विवादित स्थल पर हो रहे भवन निर्माण के दौरान पुलिस के समक्ष एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर पांच लोगों को घायल कर दिया. हमलावर पहले से ही तैयारी कर रखी थी. पुलिस दूसरे पक्ष से बातचीत कर रही थी, तभी हमलावरों […]
हंटरगंज : प्रखंड के तरवागड़ा गांव में बुधवार को विवादित स्थल पर हो रहे भवन निर्माण के दौरान पुलिस के समक्ष एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर पांच लोगों को घायल कर दिया. हमलावर पहले से ही तैयारी कर रखी थी. पुलिस दूसरे पक्ष से बातचीत कर रही थी, तभी हमलावरों ने लाठी, टांगी व डंडे से मार कर पांच लोगों को घायल कर दिया.
घायलों में मनीष यादव, उमेश यादव, मुकेश यादव, नंदू यादव व संतोष यादव शामिल है. सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर बेहतर इलाज के लिए गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार गांव के ही मुकेश यादव व अन्य ने विवादित जमीन पर उक्त लोगों पर निर्माण कार्य करने से संबंधित पुलिस को आवेदन दिया था.
पुलिस उक्त स्थल पर पहुंच कर निर्माण कार्य करने वालों से पूछताछ कर रही थी. तभी शिकायतकर्ताओं ने निर्माण कार्य कर रहे लोगों पर हमला कर दिया. मनीष व उमेश यादव ने बताया कि पुलिस की उपस्थिति में जोगी यादव, छक्कू यादव, लेचू यादव, भोला यादव समेत कई ने हमला कर घायल कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




