मोदी जी की सरकार बनने के बाद हुआ काफी विकास

Updated at : 19 Feb 2019 2:23 AM (IST)
विज्ञापन
मोदी जी की सरकार बनने के बाद हुआ काफी विकास

बड़कागांव : उरीमारी महिला भाजपा मंडल अध्यक्ष पूनम साहू की अध्यक्षता में लाभार्थियों के साथ बैठक कर कमल अभियान का शुभारंभ किया गया. संचालन बड़कागांव उरीमारी व भाजपा मंडल अध्यक्ष बेचन साव ने किया. मुख्य अतिथि विस महिला मोर्चा जिला प्रभारी अर्चना सिंह, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणुका कुमारी व अन्य विशिष्ट अतिथियों को माला […]

विज्ञापन

बड़कागांव : उरीमारी महिला भाजपा मंडल अध्यक्ष पूनम साहू की अध्यक्षता में लाभार्थियों के साथ बैठक कर कमल अभियान का शुभारंभ किया गया. संचालन बड़कागांव उरीमारी व भाजपा मंडल अध्यक्ष बेचन साव ने किया. मुख्य अतिथि विस महिला मोर्चा जिला प्रभारी अर्चना सिंह, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणुका कुमारी व अन्य विशिष्ट अतिथियों को माला पहना कर व बुके देकर स्वागत किया गया. पूनम साहू ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी दी.

योजना के लाभ के बारे में महिलाओं से पूछताछ की. महिलाओं ने जवाब में कहा कि सरकार द्वारा उज्ज्वला गैस वितरण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान स्वास्थ्य भारत योजना, शौचालय योजना यह सभी योजनाएं काफी अच्छी लगी.

इसका लाभ गरीबों को हुआ है. आनेवाले लोकसभा चुनाव में हम एक बार फिर मोदी को देश के प्रधानमंत्री बनायेंगे. पूनम साव ने कहा कि विगत 70 वर्षों में कांग्रेस ने देश को कंगाली में ढकेल दिया है. मोदी सरकार के आने के बाद विकास हुअा है. महिलाओं के मान सम्मान से देश का विकास संभव है. लोकसभा चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा डोर टू डोर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी.

विशिष्ट अतिथि बड़कागांव मंडल अध्यक्ष जुगनू सिंह, जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणुका कुमारी, पारो देवी, केरेडारी महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनाक्षी देवी, सुगिया देवी, सुनीता देवी, सुमित्रा देवी, किरण देवी, सीता देवी, देवंती देवी, आरती देवी, चिंता देवी, करुणा देवी, पुष्प लता देवी, जयंती देवी, अर्चना सिंह, सुमन देवी, पार्वती देवी, कौशल्या देवी, मोहनी देवी, शकुंतला देवी आदि उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola