सफाई कर्मियों ने किया घेराव

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : झारखंड अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग के अध्यक्ष शिवधारी राम को गुरुवार सफाई कर्मियों के विरोध का सामना करना पड़ा. वह मटवारी स्थित एके इंटरनेशनल होटल पहुंचे. उनके पहुंचने की सूचना पर नगर निगम के बड़ी संख्या में सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर होटल के पास पहुंचे. उनके निकलते ही राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ […]

विज्ञापन

हजारीबाग : झारखंड अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग के अध्यक्ष शिवधारी राम को गुरुवार सफाई कर्मियों के विरोध का सामना करना पड़ा. वह मटवारी स्थित एके इंटरनेशनल होटल पहुंचे. उनके पहुंचने की सूचना पर नगर निगम के बड़ी संख्या में सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर होटल के पास पहुंचे. उनके निकलते ही राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ के बैनरतले उनका घेराव किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कर्मियों ने बताया कि निगम प्रशासन की ओर से कर्मियों पर शोषण किया जाता है. कर्मियों ने 40 सफाई मजदूरों का बकाया दैनिक मजदूरी का शीघ्र भुगतान करने, उन्हें काम पर रखने, पीएफ की राशि कर्मियों के बचत खाता में जमा करने, सफाईकर्मी नेता हरदयाल राम, विवेक वाल्मीकि पर दर्ज झूठा मुकदमा को बिना शर्त वापस लेने आदि की मांग कर रहे थे.

अध्यक्ष शिवधारी राम ने सफाई कर्मियों की मांगों पर संज्ञान लेते हुए हजारीबाग एसडीओ मेघा भारद्वाज, निगम महापौर रोशनी तिर्की और कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव से दूरभाष पर बात की ओर शीघ्र निष्पादन करने को कहा. उन्होंने कहा सफाई कर्मी शहर की साफ-सफाई करते हैं. सभी शहरवासियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हैं. सफाई कर्मियों के हित में काम करना हम सभी की जिम्मेवारी है. दोषियों पर उन्होंने कार्रवाई करने की बात कही.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola