ePaper

बड़कागांव कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कौन? विशेश्वर नाथ या पंकज, चर्चा का बाजार गरम

Updated at : 02 Jan 2019 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
बड़कागांव कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कौन? विशेश्वर नाथ या पंकज, चर्चा का बाजार गरम

।। संजय सागर ।। बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष कौन ?, इस विषय पर इन दिनों बहस छिड़ी हुई है और चर्चाओं का बाजार गर्म है. कांग्रेसियों में इस विषय पर संशय भी बनी हुई है. एक ओर सोनपुरा गांव निवासी विशेश्वर नाथ चौबे प्रखंड अध्यक्ष होने का दावा कर रहे हैं वहीं […]

विज्ञापन

।। संजय सागर ।।

बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष कौन ?, इस विषय पर इन दिनों बहस छिड़ी हुई है और चर्चाओं का बाजार गर्म है. कांग्रेसियों में इस विषय पर संशय भी बनी हुई है.
एक ओर सोनपुरा गांव निवासी विशेश्वर नाथ चौबे प्रखंड अध्यक्ष होने का दावा कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर गुरु चट्टी निवासी पंकज गुप्ता भी प्रखंड अध्यक्ष होने का दावा कर रहे हैं. दोनों प्रखंड अध्यक्ष जिला अध्यक्ष का लेटर पैड में मनोनयन का पत्र दिखा रहे हैं. जहां पंकज गुप्ता को पत्रांक 14/18 दिनांक 7 जुलाई 2018 को जिला अध्यक्ष देव कुमार राज के लेटर पैड के माध्यम से प्रखंड अध्यक्ष मनोनयन किया गया था.

वहीं विशेश्वर नाथ चौबे चिरुडीह गोलीकांड में जेल चले जाने के कारण कार्यकारी अध्यक्ष दशरथ कुमार को मनोनयन किया गया. जब विशेश्वर नाथ चौबे जेल से निकले तो पुनः जिला अध्यक्ष देव कुमार राज ने अपना लेटर पैड पर पत्रांक 69 / 18 दिनांक 11 दिसम्बर 18 को प्रखंड अध्यक्ष मनोनयन किया गया.

इन दोनों कांग्रेसियों के प्रखंड अध्यक्ष मनोनयन पर बड़कागांव के कांग्रेसियों में संशय की स्थिति बनी हुई है कि आखिर कौन है बड़कागांव प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष. इस संबंध में जिला अध्यक्ष देव कुमार राज से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बड़कागांव के प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे हैं.

चूंकि पंकज गुप्ता को प्रखंड अध्यक्ष मनोनयन के जाने के बाद वे पार्टी में अनुशासन भंग कर दिये. तत्पश्चात उन्हें तुरंत ही प्रदेश के आदेश पर पद मुक्त कर दिया गया तथा विशेश्वर नाथ चौबे को जेल से बाहर निकलने पर प्रदेश के आदेश पर पुनः प्रखंड अध्यक्ष मनोनयन किया गया है. इसलिए सिर्फ और सिर्फ विशेश्वर नाथ चौबे ही बड़कागांव प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola