सर्वदलीय संघर्ष समिति का आमरण अनशन शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

विष्णुगढ़ : प्रखंड मुख्यालय विष्णुगढ़ में सोमवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति ने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू की. समिति विष्णुगढ़ को अनुमंडल बनाने व पुलिस अनुमंडल कार्यालय बिष्णुगढ़ में स्थापित करने की मांग कर रही है. अनशन पर बैठने वालों में महमूद आलम, डुमरचंद महतो, अजय कुमार मंडल, घनश्याम पाठक, बिनोद बिहारी महतो, रामलाल सोरेन व […]
विज्ञापन
विष्णुगढ़ : प्रखंड मुख्यालय विष्णुगढ़ में सोमवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति ने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू की. समिति विष्णुगढ़ को अनुमंडल बनाने व पुलिस अनुमंडल कार्यालय बिष्णुगढ़ में स्थापित करने की मांग कर रही है.
अनशन पर बैठने वालों में महमूद आलम, डुमरचंद महतो, अजय कुमार मंडल, घनश्याम पाठक, बिनोद बिहारी महतो, रामलाल सोरेन व जलील राय शामिल हैं. डॉ योगेश्वर टीम के साथ प्रखंड मुख्यालय पहुंच अनशन पर बैठे लोगों की जांच की.
मौके पर झारखंड विकास मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उत्तम कुमार महतो ने कहा कि बिष्णुगढ़ को अनुमंडल का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने लगातार धरना प्रदर्शन कर रही है. बिष्णुगढ़ पुलिस अनुमंडल बन गया है, पर इसका मुख्यालय विष्णुगढ़ में नहीं है. इसे बिष्णुगढ़ में स्थापित करने की मांग को लेकर पिछले दिनों धरना प्रदर्शन किया था.
इसके बावजूद इस पर कोई अमल नहीं हुआ था. इसको लेकर आमरन अनशन शुरू किया है. जिप सदस्य जय प्रकाश सिंह पटेल, राजद जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल, आजसू नेता रामेश्वर महतो, भाकपा माले नेता शैख तैयब ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में जानकी शर्मा, महेश यादव, सुनील अकेला, निजाम सिद्दीकी, मो युसूफ अंसारी, सीताराम पासवान, मुकेश कुमार, डीएम महतो, गुलाब राम, नुनूचंद महतो, इदरिश आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










