हजारीबाग : माह में एक दिन स्कूल में बच्चों को पढ़ायेंगे पुलिस पदाधिकारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : पुलिस-पब्लिक में संबंध अच्छा हो, इसके लिए आइजी प्रशिक्षण प्रिया दुबे ने पहल की है. मंगलवार को उन्होंने हजारीबाग के एसपी और सभी एसडीपीओ के साथ बैठक की. आइजी ने कहा कि पुलिस-पब्लिक का संबंध अच्छा हो, इसके लिये अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करना होगा. बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने के लिए […]
विज्ञापन
हजारीबाग : पुलिस-पब्लिक में संबंध अच्छा हो, इसके लिए आइजी प्रशिक्षण प्रिया दुबे ने पहल की है. मंगलवार को उन्होंने हजारीबाग के एसपी और सभी एसडीपीओ के साथ बैठक की. आइजी ने कहा कि पुलिस-पब्लिक का संबंध अच्छा हो, इसके लिये अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करना होगा. बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने के लिए पुलिस माह में एक दिन स्कूल में बच्चों को पढ़ायेंगे.
इस क्रम में पुलिस पदाधिकारी स्कूली बच्चों को सुरक्षा नियमों की भी जानकारी देंगे. वहीं रोड सेफ्टी, नशापान से मुक्ति के लिए बच्चों को जागरूक किया जायेगा. इसके अलावा पुलिस की कार्यशैली, कार्य करने का दायरा आदि की भी जानकारी बच्चों को दी जायेगी. आइजी ने कहा कि पुलिस स्टूडेंट कैडेटस कार्यक्रम के तहत अभियान चलायेगी.
आइजी ने कहा कि पुलिस के प्रति जो भ्रांतियां लोगो के मन में है, उसे पुलिस दूर करेगी. बैठक में एसपी मयूर पटेल, सदर एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा, सीसीआर डीएसपी अमिता लकड़ा, विष्णुगढ़ एसडीपीओ सहदेव साव, मुख्यालय डीएसपी विवेकानंद ठाकुर, बड़कागांव एसडीपीओ अनिल कुमार, बरही एसडीपीओ मनीष कुमार शामिल थे. एसपी कार्यालय परिसर में आइजी को गार्ड अॉफ अॉनर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










