बड़कागांव : हाथियों ने तीन लोगों को मार डाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Nov 2018 12:51 AM (IST)
विज्ञापन

बड़कागांव : हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के सिमरातरी गांव में 22 हाथियों के झुंड ने बुधवार की देर रात तीन लोगों को मार डाला. मृतकों में तुलसी महतो, लीलू साव, हसीब अंसारी शामिल है. आक्रोशित लोगों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया. वहीं, मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर डोकाटांड़ […]
विज्ञापन
बड़कागांव : हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के सिमरातरी गांव में 22 हाथियों के झुंड ने बुधवार की देर रात तीन लोगों को मार डाला. मृतकों में तुलसी महतो, लीलू साव, हसीब अंसारी शामिल है. आक्रोशित लोगों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया.
वहीं, मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर डोकाटांड़ में सड़क जाम कर दिया. हाथियों ने धान और गन्ने के फसलों को भी नुकसान पहुंचाया. प्रखंड के डुमारो जंगल के रानी तालाब से भागकर 22 हाथियों का झुंड बुधवार की रात करीब 7.30 बजे सिमरातरी गांव पहुंच गया.
इसके बाद खेतों में लगी फसलों को नष्ट करने लगा. ग्रामीण मशाल लेकर हाथियों को खदड़ने लगे. इसी दौरान तुलसी महतो को सूंड में लपेट कर मार डाला. इसके बाद डोकाटांड गांव के लीलू साव और मिर्जापुर गांव के हसीब अंसारी को मार डाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




