सूर्यकुंड से बाबूलाल ने किया चुनावी शंखनाद, बोले - चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Nov 2018 7:29 AM (IST)
विज्ञापन

बरकट्ठा : पर्यटन स्थल सूर्यकुंड में झाविमो का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने की, संचालन केंद्रीय उपाध्यक्ष कला संस्कृति मंच संजय कुमार साव ने किया. मुख्य अतिथि पार्टी सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष मुन्ना मल्लिक, केंद्रीय सदस्य मो कलीम खान, केदार साव, […]
विज्ञापन
बरकट्ठा : पर्यटन स्थल सूर्यकुंड में झाविमो का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने की, संचालन केंद्रीय उपाध्यक्ष कला संस्कृति मंच संजय कुमार साव ने किया. मुख्य अतिथि पार्टी सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष मुन्ना मल्लिक, केंद्रीय सदस्य मो कलीम खान, केदार साव, जिला संगठन प्रभारी अशोक वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य कुमकुम देवी थे.
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी की शक्ति कार्यकर्ता हैं. जिनके बलबुते चुनाव जीता जाता है. चुनाव में जिस पार्टी के कार्यकर्ता बूथों पर ईमानदारी से डटे रहते हैं, परिणाम उसी के पक्ष में जाता है. मरांडी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी अभी से ही शुरू करते हुए कार्यकर्ता से गांव टोले में जाकर जोड़ने के लिए प्रेरित किया. सम्मेलन में प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्षों से बाबूलाल मरांडी ने संगठनसंबंधी जानकारी ली और संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया.
इस दौरान बाबूलाल मरांडी के समक्ष दूसरे दलों के दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली. श्री मरांडी ने माला पहनाकर स्वागत किया. मौके पर जिला सचिव रमेश हेंब्रम, दुर्गा प्रसाद चौधरी, मीडिया प्रभारी उप-मुखिया सुरेश पांडेय, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष प्रभात गुप्ता, सुरेश यादव, एजाज अहमद, शंभु साव, बबुन मियां, मौलाना बसारत, रामलखन यादव, शफीक अंसारी, अशोक यादव, प्रयाग मेहता, विनोद प्रसाद आदि मौजूद थे.
स्व देवदयाल कुशवाहा के परिजनों से मिले मरांडी
दारू. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पूर्व मंत्री स्व देवदयाल कुशवाहा के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे. वहां उन्होंने उनके बड़े पुत्र जयप्रकाश दयाल एवं छोटे पुत्र तापेश्वर दयाल समेत अन्य लोगों से बात की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि देवदायल जी से उनकी मुलाकात होती रहती थी. आपस में मिल बैठ कर चर्चा किया करता था. इस दौरान वह प्रखंड के पुराने कार्यकर्ताओं से भी मिले. मौके पर रंजीत कुमार सिन्हा, सुरेश प्रसाद, शत्रुंजय प्रसाद, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




