कटकमसांडी : पत्नी ने दो प्रेमियों के साथ मिल कर की पति की हत्या

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटकमसांडी : कटकमसांडी पुलिस ने गुरुवार की सुबह शाहपुर पंचायत के हेसाकुदर गांव के जंगल से शव बरामद किया है. उसकी शिनाख्त हेसाकुदर गांव निवासी राजकुमार ठाकुर के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया. इस मामले में पुलिस ने राजकुमार की पत्नी […]

विज्ञापन
कटकमसांडी : कटकमसांडी पुलिस ने गुरुवार की सुबह शाहपुर पंचायत के हेसाकुदर गांव के जंगल से शव बरामद किया है. उसकी शिनाख्त हेसाकुदर गांव निवासी राजकुमार ठाकुर के रूप में हुई है.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया. इस मामले में पुलिस ने राजकुमार की पत्नी अनिता देवी से पूछताछ की. थाना प्रभारी कामेश्वर प्रसाद के अनुसार पूछताछ में अनिता लगातार बयान बदलती रही.
पुलिस को इस पर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की. इसके बाद राजकुमार की पत्नी ने हत्या की विस्तृत जानकारी दी. कहा कि उसने अपने दो प्रेमी विनोद उरांव और जलील मियां की मदद से राजकुमार की हत्या की है. पुलिस ने इस मामले में महिला को हिरासत में ले लिया है.
सोमवार को हुई थी पिटाई: मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए पुलिस थाना ले गयी. जानकारी के मुताबिक मृतक की पत्नी की सोमवार को डांटो बाजार में एक महिला व उसके पुत्र ने पिटाई की थी. थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार ने बताया कि पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रख कर जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola