तीन दिन से लापता महिला को कटकमसांडी पुलिस ने यूपी से किया बरामद, परिवार को सौंपा

Updated:
विज्ञापन

बरामद महिला को परिवार को सौंपती पुलिस : Prabhat Khabar

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटकमसांडी पुलिस ने तीन दिन से लापता महिला को उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस ने महिला को उनके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया है.

विज्ञापन

कटकमसांडी(हजारीबाग). कटकमसांडी पुलिस की टीम वर्क से तीन दिन पहले लापता हुई महिला को सकुशल बरामद कर मंगलवार को उनके परिवारजनों को सौंप दिया गया.थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि पांच सितंबर को बरगड्डा निवासी प्रकाश राम ने कटकमसांडी थाना में एक आवेदन दिया था. इसमें उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी पार्वती देवी बिना बताये घर से कहीं चली गयी हैं. काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल रहा था.

विज्ञापन

पुलिस ने की जांच शुरू

उक्त आवेदन के आधार पर कटकमसांडी थाना में मामला दर्ज कर पुलिस टीम ने जांच शुरू की. कटकमसांडी पुलिस को यह जानकारी मिली कि लापता पार्वती देवी उत्तर प्रदेश में हैं.

उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद

सहायक अवर निरीक्षक योगेंद्र मेहता के नेतृत्व में एक टीम ने उत्तर प्रदेश में जाकर महिला को सकुशल बरामद कर लिया. पार्वती देवी को सुरक्षित पाया गया था और वह किसी भी परेशानी में नहीं थीं. उनकी सकुशल घर वापसी से परिवारजनों ने गहरी राहत की सांस ली. थाना में पूछताछ के बाद उन्हें सुरक्षित उनके परिवारजनों को सौंप दिया गया.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में पुलिस की छापेमारी, 55 पीस अवैध शराब बरामद; दुकानदार गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola