पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : मारपीट के मामले में पकड़े गये आरोपी को न्यायिक हिरासत में ले जाने के क्रम में तीन युवकों ने थाना परिसर में ब्लेड देने का प्रयास किया. इस आरोप में सदर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया. आरोपियों में गौसनगर निवासी मो शारूख खान (पिता-मो फारूख […]

विज्ञापन

हजारीबाग : मारपीट के मामले में पकड़े गये आरोपी को न्यायिक हिरासत में ले जाने के क्रम में तीन युवकों ने थाना परिसर में ब्लेड देने का प्रयास किया. इस आरोप में सदर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया. आरोपियों में गौसनगर निवासी मो शारूख खान (पिता-मो फारूख खान), गया-मुरारपुर (बिहार) निवासी मो समीर खान उर्फ नसीम (पिता-मो समीद खान) व मालवीय मार्ग निवासी राजा उर्फ राधे (पिता-अब्दुल रहमत) शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
क्या है मामला: सदर थाना कांड संख्या 309-18 के नामजद आरोपी मो परवेज को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उस पर फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो जारी करने के आरोप में पांच जून को जयदेव रक्षित के साथ मारपीट का आरोप था. 27 जून की शाम को मो परवेज को जेल भेजा जा रहा था. इसी क्रम में मो शारूख, मो समीर खान और राजा उर्फ राधे ने थाना परिसर में आरोपी परवेज को पानी का बोतल देने के बहाने उसे ब्लेड उपलब्ध कराया था.
इसके बाद आरोपी मो परवेज आत्महत्या करने की धमकी पुलिसकर्मियों को देने लगा. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वह ब्लेड से अपना शरीर चीरने का प्रयास करने लगा. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के पास से ब्लेड को जब्त कर लिया. ब्लेड उपलब्ध कराने के आरोप में तीन युवको पर प्राथमिकी दर्ज की गयी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola