विष्णुगढ़: विद्युत पावर सब स्टेशन बनासो में कई कमियां

विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो में स्थित विद्युत पावर सब स्टेशन में कई समस्या है. इस कारण उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पाती है. यहां पांच-पांच एमवीए का दो ट्रांसफार्मर लगा है. यहां एक और ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है. यहां तीन ब्रेकर लगे हुए हैं. मात्र चानो फीडर का ब्रेकर काम कर रहा है. […]
विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो में स्थित विद्युत पावर सब स्टेशन में कई समस्या है. इस कारण उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पाती है. यहां पांच-पांच एमवीए का दो ट्रांसफार्मर लगा है. यहां एक और ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है. यहां तीन ब्रेकर लगे हुए हैं. मात्र चानो फीडर का ब्रेकर काम कर रहा है. अचलजामू सरिया फीडर का ब्रेकर खराब है. पांच फीडर की आवश्यकता है. टनेल, बनासो, कोनार फीडर के लिए भी ब्रेकर नहीं है. डाइरेक्ट स्वित लगाने से परेशानी होती है. एक ब्रेकर से सभी को काट-काट कर लाइन दिया जाता है. 33 केबीए का इनकमिंग फीडर का ब्रेकर बहुत ही पुराना है, जो हमेशा खराब हो जाता है. इस सब स्टेशन में चार और ब्रेकर की जरूरत है, तभी नियमित रूप से उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध हो पायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










