युवक से लूटपाट, हाथ-पैर बांधकर फेंका

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Sep 2024 9:53 PM

विज्ञापन

मारपीट कर नशीला पदार्थ खिलाया, रिम्स रेफर

विज्ञापन

गुमला.गुमला शहर के वॉटरवेज कॉलोनी निवासी विराज राज (18) से शुक्रवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट की. इसके बाद उसके हाथ पैर को बांधकर उसके साथ मारपीट की और नशीली पदार्थ का सेवन कराकर उसे वॉटरवेज कॉलोनी के गेट के सामने फेंक दिया. घायल युवक के परिजनों ने उसे सदर अस्पताल गुमला में भरती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि युवक बिहार में इंटर पास करने के बाद अपने पिता के पास वॉटरवेज कॉलोनी चला आया, जहां उसके पिता नौकरी करते हैं. युवक पालकोट रोड स्थित मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग का क्लास करता है. शुक्रवार को क्लास करने ट्रेनिंग सेंटर गया था. इसके बाद शुक्रवार की देर शाम वाटरवेज कॉलोनी के गेट के पास उसे बेसुध होकर पड़े होने की सूचना मिली. परिजनों ने मामले को लेकर थाना में शिकायत दर्ज कराने की बातें कही. हालांकि हमलावर कार में सवार अपराधी कौन थे. उसका पता नहीं चल पाया है. परिजनों ने बताया युवक के पास एक मोबाइल व कुछ पैसे थे, जो नहीं मिले. इस संबंध में थानेदार सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी कोई जानकारी गुमला थाना को नहीं मिली है. अगर पीड़ित आवेदन देगा, तब पुलिस मामले की छानबीन करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola