पोषण व स्वास्थ्य को लेकर जनप्रतिनिधियों का हुआ उन्मुखीकरण
कार्यक्रम में लोग | Prabhat Khabar Network
कामडारा और बसिया में पोषण एवं स्वास्थ्य पर आयोजित कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों ने कुपोषण दूर करने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा की।
कामडारा. एकजुट संस्था के तत्वावधान में पोषण एवं स्वास्थ्य विषय पर जनप्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण हेतु कामडारा एवं बसिया प्रखंड में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.
कार्यशाला में पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता रही. कार्यशाला के दौरान सैम व मैम बच्चों की पहचान एवं देखभाल, आंगनवाड़ी केंद्रों की सेवाएं, वीएचएसएनडी, स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की देखभाल तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे विषयों पर चर्चा किया गया.
इस दौरान पंचायत स्तर पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कुपोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के समाधान पर विशेष जोर दिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए