SIR में जाति-आवासीय प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं, ग्रामीण बेवजह परेशान न हों
लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network
कामडारा प्रखंड कार्यालय में जाति और आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे ग्रामीण बिना काम हुए लौटे. सीआई ने बीएलओ से संपर्क करने की दी सलाह.
कामडारा. प्रखंड सह अंचल कार्यालय कामडारा में एसआईआर को लेकर गुरुवार को जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे ग्रामीणों को प्रमाण पत्र बनवाये बिना ही बैरंग लौटना पड़ा.
अंचल के सीआई रंजीत कच्छप ने बताया कि एसआईआर में इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता नहीं है. सीआई ने ग्रामीणों से कहा कि एसआईआर के लिए अपने-अपने बीएलओ से संपर्क कर पूरी जानकारी लें.
बीएलओ द्वारा जो दस्तावेज मांगे जा रहे हैं. उसे जमा कर एसआईआर की प्रक्रिया पूरी करें. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राशन कार्ड के लिए भी अब तक जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य करने संबंधी कोई निर्देश जारी नहीं हुआ है. इसलिए ग्रामीण अनावश्यक रूप से परेशान न हो.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए