ग्रामीणों ने चोरी के शक में युवक को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों ने चोरी के शक में युवक को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

बिकेश लोहरा को चोरी के आरोप में पकड़कर घाघरा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है.

विज्ञापन

घाघरा. थाना क्षेत्र के देवाकी गांव के ग्रामीणों ने देवाकी कानाटोली ग्राम निवासी बिकेश लोहरा को चोरी के आरोप में पकड़कर घाघरा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. जानकारी के अनुसार, गांव के ही एक किसान के पानी का मोटर बिकेश लोहरा व देवाकी पीठवर टोली निवासी विकास मिंज ने मिलकर चोरी की थी. जिसके बाद शनिवार को दोनों ने अपने अन्य दोस्तों के साथ गांजा पिया और आपस में ही लड़ पड़े. इस लड़ाई के बाद बिकेश ने खुद ही ग्रामीणों के पास जाकर यह बता दिया कि उन दोनों ने मिलकर पानी की मोटर चोरी की है. जिस पर कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों ने रविवार की अहले सुबह उसे पकड़ लिया और पूछताछ करने के बाद घाघरा थाना को सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया. इस संबंध में थानेदार मोहन कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मोटर चोरी के दो आरोपियों को पकड़कर थाने में पूछताछ की जा रही है और उनकी निशानदेही पर चोरी के सामान की बरामदगी का प्रयास करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. ॉघटना..बोलेरो ने मारी टक्कर, दंपती घायल गुमला. सिसई थाना के लठदाग निवासी 25 वर्षीय पुनई उरांव व उसकी पत्नी 22 वर्षीय सीमा उरांवसड़क दुर्घटना में घायल हो गये. पति-पत्नी बिशुनपुर के ओरया में बीते आयोजित सरहुल उत्सव में भाग लेने के लिये गये हुए थे और वहां से वापसी के क्रम में घाघरा थाना क्षेत्र के गम्हरिया के समीप एक अज्ञात बोलेरो ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. इस टक्कर में दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची घाघरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा में भर्ती कराया.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola