गुमला में उर्वरक कालाबाजारी व मूल्य नियंत्रण को लेकर प्रशासन सख्त

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते गुमला के उपायुक्त | Prabhat Khabar Network

गुमला में उर्वरक की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने टास्क फोर्स की बैठक की. अब ई-पॉश मशीन से ही खाद का वितरण होगा और दुकानों पर मूल्य सूची लगाना अनिवार्य है.

विज्ञापन

गुमला: उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में उर्वरक की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण, निर्धारित मूल्य पर उपलब्धता सुनिश्चित करने व किसानों को पारदर्शी ढंग से उर्वरक वितरण कराने के उद्देश्य से गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों पर निर्धारित मूल्य सूची व उर्वरक संबंधी आवश्यक सूचना अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जाये. साथ ही प्रत्येक दुकान पर उर्वरक विक्रेता का वैध लाइसेंस भी प्रदर्शित किया जाये.

उन्होंने उर्वरक की कालाबाजारी व अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त रूप से नियमित छापेमारी अभियान चलाने को कहा. कहा कि किसानों को उर्वरक का वितरण केवल ई-पॉश मशीन के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण के बाद ही किया जाये. बिना ई-पॉश मशीन व आधार सत्यापन के किसी भी परिस्थिति में उर्वरक का वितरण नहीं किया जायेगा.

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी स्तर पर भी नियमित रूप से टास्क फोर्स की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया, ताकि अनुमंडल स्तर पर उर्वरक वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी व प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके. बैठक में अपर समाहर्ता राजीव नीरज, एसडीपीओ चैनपुर श्रुति अग्रवाल, सदर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, डीएसपी (मुख्यालय) गुमला, जिला कृषि पदाधिकारी समेत संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola