गुमला में 3 नशे के सौदागर गिरफ्तार, अल्टो कार से बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं और सिरप बरामद

Updated at : 08 Feb 2026 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
मामले की जानकारी देती गुमला पुलिस

मामले की जानकारी देती गुमला पुलिस

Gumla: गुमला पुलिस ने रविवार को एक कार से नशीले पदार्थ के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. उनका एक साथी भागने में कामयाब रहा. पुलिस ने उपयोग में लाई गई अल्टो कार को भी जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

दुर्जय पासवान,गुमला
Gumla: गुमला थाना की पुलिस ने रविवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर नशे के तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में इम्तियाज अंसारी (25 वर्ष), आरिफ राय (26 वर्ष) और शांतनु केवट (21 वर्ष) है. जबकि एक आरोपी गुफरान अंसारी मौके से भाग गया. गिरफ्तार युवकों के पास से नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं. छापेमारी में पुलिस ने लाल रंग की अल्टो कार से नशीली दवाएं और सिरप बरामद किये हैं. गुमला थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रविवार की सुबह करीब 4.00 बजे गुमला थाना अंतर्गत टोटो बीट में पदस्थापित पुअनि कुंदन कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि एक लाल रंग की अल्टो कार (JH 01CB 0314) में सवार 3-4 युवक नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से रांची-गुमला मार्ग होते हुए कोटाम की ओर जा रहे हैं.

पुलिस चेकिंग में पकड़ाए अपराधी

सूचना मिलने के बाद सीनियर पदाधिकारी को जानकारी दी गई. इसके बाद एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. पुलिस दल ने सुबह करीब 5.00 बजे खरका से कोटाम जाने वाली पक्की सड़क पर वाहन जांच शुरू कर दी. इसी दौरान संदिग्ध अल्टो कार को आते देख पुलिस ने रोकने का प्रयास किया. पुलिस को देखकर कार सवार भागने लगे. जिनमें से तीनों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया. जबकि एक आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के तहत कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए तलाशी ली.

टैबलेट और सिरप बरामद

कार की तलाशी के दौरान बीच वाली सीट से एक नीले रंग का बैग बरामद हुआ. जिसमें बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं और सिरप मिले. बरामद सामग्री में विन्स्पेसमोल फोर्ट कैप्सूल (1216 कैप्सूल), निटराजेपम टैबलेट (350 टैबलेट), ओनरेक्स सिरप की छह बोतलें तथा 400 रुपये नकद मिले. आरोपियों के पास से किसी प्रकार का वैध दस्तावेज या औषधि अनुज्ञप्ति नहीं मिला. औषधि निरीक्षक पूनम तिर्की द्वारा जांच में पुष्टि की गयी कि बरामद दवाएं ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 के तहत प्रतिबंधित श्रेणी की हैं और इनका अवैध भंडारण एवं व्यापार दंडनीय अपराध है.

ये भी पढ़ें…

चाईबासा के उद्यान महाविद्यालय के छात्रों ने लहराया परचम, कोई बना पदाधिकारी तो कोई प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर

धनबाद: दूधमुंहे बच्चे पर टूटा पिता का गुस्सा, घरेलू विवाद में ली अपने ही खून की जान, मां ने लगाया गंभीर आरोप

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola