धनबाद: दूधमुंहे बच्चे पर टूटा पिता का गुस्सा, घरेलू विवाद में ली अपने ही खून की जान, मां ने लगाया गंभीर आरोप
धनबाद में पिता ने अपने ही बेटे की ली जान, Pic Credit- Chatgpt AI
Dhanbad Crime News: धनबाद के झरिया में एक पिता पर अपने ही दो माह के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है. पीड़िता का आरोप है कि पति के साथ घरेलू विवाद के बाद सोते समय बच्चे को निशाना बनाया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Dhanbad Crime News, धनबाद : धनबाद के झरिया स्थित लोदना ओपी क्षेत्र अंतर्गत मधुबन 40 धोड़ा, मुखिया मोहल्ला से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता पर अपने ही दो माह के मासूम बेटे की हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है. इस संबंध में पीड़िता महिला ने लोदना ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
आपके शहर में
पति के साथ होता रहता था घरेलू विवाद
पीड़िता के अनुसार, पति के साथ उसका आए दिन घरेलू विवाद होता रहता था और मारपीट भी आम बात हो गयी थी. महिला ने बताया कि घटना वाली रात भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी. विवाद के बाद वह अपने दो माह के बेटे को दूध पिलाकर सुला दी और खुद भी आराम करने चली गयी. कुछ देर बाद जब महिला की नींद खुली तो उसने देखा कि बच्चे की हालत अचानक बिगड़ गई है और उसकी नाक से खून बह रहा है. इसके बाद मां ने तुरंत मासूम को झरिया अस्पताल ले गयी, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया. हालांकि वहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.
Also Read: जमशेदपुर: परसुडीह हाट पर मंडरा रहा हर पल मौत का साया, बिना भूकंप कांप रहीं छतें
महिला का आरोप- मासूम की गला दबाकर कर दी गयी हत्या
महिला का आरोप है कि विवाद के बाद जब घर के सभी लोग सो गये थे, उसी दौरान उसके पति ने मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी. आरोप सामने आते ही लोदना ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. मृत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके.
पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगी स्थिति स्पष्ट
लोदना ओपी प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि महिला ने अपने पति पर दो माह के बेटे की हत्या का आरोप लगाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है.
Also Read: इवनिंग वॉक बनी आखिरी सैर, सरायकेला में बेकाबू बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, पोती गंभीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए