बंदियों की सुविधाओं और भेदभाव की स्थिति की जांच की गयी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Feb 2026 10:14 PM
बोर्ड ऑफ विजिटर व डालसा की संयुक्त टीम ने मंडल कारा का किया औचक निरीक्षण, सुधार के दिये निर्देश
गुमला. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर बोर्ड ऑफ विजिटर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की संयुक्त टीम ने मंडल कारा गुमला का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण टीम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला रामकुमार गुप्ता, सिविल सर्जन शंभूनाथ चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव नीरज, एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव समेत कई अधिकारी शामिल थे. डालसा के सचिव रामकुमार गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान इस बात की गंभीरता से पड़ताल की गयी कि कारा में बंदियों के साथ किसी प्रकार का जातिगत भेदभाव तो नहीं हो रहा है. साथ ही यह भी जांच की गयी कि कोई बंदी अन्य बंदियों को डराने-धमकाने या प्रताड़ित करने का कार्य तो नहीं कर रहा है. निरीक्षण के क्रम में बंदियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, पठन-पाठन के लिए पुस्तकें, खेल सामग्री तथा व्यायाम के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश जेल प्रशासन को दिया गया. सचिव के नेतृत्व में टीम ने कारागार के प्रत्येक हिस्से का निरीक्षण किया और बंदियों से इलाज, पेयजल, नाश्ता-भोजन तथा मुकदमों में पैरवी के लिए अधिवक्ता की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली. कारागार अस्पताल में निरुद्ध बीमार बंदियों के बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेजने का निर्देश दिया गया. टीम ने चिकित्सा सुविधाओं, पुस्तकालय, रसोईघर, तैयार हो रहे भोजन, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र और ध्यान सहयोग केंद्र का भी जायजा लिया. इस दौरान जेल अधीक्षक गोपाल चंद्र महतो, गौरव कुमार तथा डीएलएसए के प्रकाश पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










