छात्रा से तीन महीने में दो बार किया गैंगरेप, फिर वीडियो बनाकर किया वायरल

Updated:
विज्ञापन

गुमला में गैंगरेप के मामले प्राथमिकी दर्ज.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gumla News: गुमला से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. कुछ दरिंदों ने महज तीन महीने के अंदर एक स्कूली छात्रा के साथ दो बार गैंगरेप किया. इतना ही नहीं, इन दरिंदों ने घटना को अंजाम देने के वक्त वीडियो भी बना लिया था. उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को डराया-धमकाया गया. एक दिन इन दरिंदों ने सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल कर दिया, जो घूम-फिरकर पीड़िता के पिता के पास पहुंच गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

Gumla News: झारखंड में गुमला के एक गांव में 16 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ हुई दरिंदगी का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. आरोप है कि पड़ोसी गांव के तीन युवकों ने तीन महीने के भीतर दो बार उसके साथ गैंगरेप किया और इस दौरान बनाये गये आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. घटना की परतें तब खुलीं, जब वायरल वीडियो पीड़िता के परिजनों तक पहुंचा. अचानक सामने आई इस सच्चाई से परिवार स्तब्ध रह गया. पूछताछ के दौरान डरी सहमी छात्रा ने अपने साथ हुई ज्यादतियों का खुलासा किया, जिसे सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गयी.

विज्ञापन

शादी समारोह के दौरान पहली बार किया दुष्कर्म

पीड़िता के मुताबिक, फरवरी महीने में एक शादी समारोह के दौरान एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म करने के बाद धमकी देकर चुप करा दिया. भय के कारण पीड़िता खामोश रही. पीड़िता ने बताया कि फरवरी महीने में वह सहेलियों के साथ एक शादी समारोह में गयी थी. जहां एक युवक ने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. भय के कारण उसने यह बात किसी से साझा नहीं की.

दूसरी बार मार्च में दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम

इसके कुछ दिनों बाद, सात मार्च को जब वह 9वीं कक्षा की परीक्षा देने स्कूल गयी थी. तब वही युवक उसे जबरन बाइक पर बैठाकर नदी किनारे ले गया. वहां उसके दो अन्य साथी पहले से मौजूद थे. तीनों युवकों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया.

वीडियो वायरल करने की धमकी देते रहे आरोपी

आरोप है कि इसके बाद आरोपी लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल करते रहे और दो लाख रुपये की मांग की. डर के कारण वह घर में ही रहने लगी और स्कूल जाना भी बंद कर दिया. जब आरोपी युवकों की मांग पूरी नहीं हुई, तो उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इधर वीडियो वायरल होने के बाद जब यह परिजनों तक पहुंचा. तब मामला सामने आया.

इसे भी पढ़ें: दुमका का बेटा बना स्टेट सेकेंड टॉपर, आईएएस बनने का सपना लेकर अंकित ने रचा इतिहास

आरोपियों ने परिजनों पर बनाया मामला दबाने का दबाव

पीड़िता ने परिवारवालों को आरोपियों के नाम पते भी बताये. परिजनों द्वारा जांच शुरू करने पर कुछ लोगों ने मामले को दबाने और समझौता कराने की कोशिश भी की. इसके बाद बुधवार को पीड़िता अपनी मां और अन्य परिजनों के साथ थाने पहुंची. वहां भी काफी देर तक समझौते की बातें होती रहीं. घंटों मशक्कत के बाद पीड़िता और परिजनों ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी. आरोपियों में दो नाबालिग व एक बालिग बताये जा रहे है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें: आर्ट्स में राधानगर की रेशमी कुमारी बनी साहिबगंज टॉपर, पांच किलोमीटर साइकिल से जाती थी स्कूल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola