आरसी बालिका मवि रजावल-नवाडीह में मनाया गया संत मोनिका पर्व

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

डुमरी के आरसी बालिका विद्यालय में संत मोनिका पर्व धूमधाम से मनाया गया. फादर संजय तिग्गा ने उनके जीवन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया.

विज्ञापन

गुमलाः डुमरी प्रखंड के आरसी बालिका मध्य विद्यालय रजावल-नवाडीह में गुरुवार को संत मोनिका पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया. इस अवसर पर चर्च में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया. नवाडीह में फादर संजय तिग्गा और रजावल में फादर दोमनिक तिर्की ने मुख्य अनुष्ठाता के रूप में पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

धार्मिक अनुष्ठान में विद्यालय की छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा लिया. इस अवसर पर फादर संजय तिग्गा ने संत मोनिका के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन विश्वास, धैर्य, त्याग और निरंतर प्रार्थना का अनुपम उदाहरण है.

वर्षों की प्रार्थना और तपस्या से बदला पुत्र का जीवन

फादर संजय तिग्गा ने बताया कि संत मोनिका ने पारिवारिक जीवन की कठिन परिस्थितियों के बावजूद ईश्वर पर अपना विश्वास नहीं छोड़ा. अपने पुत्र संत ऑगस्टीन के आध्यात्मिक परिवर्तन और उन्हें सही मार्ग पर लाने के लिए उन्होंने वर्षों तक प्रार्थना और तपस्या की. उनकी प्रार्थना और तपस्या का परिणाम रहा कि ऑगस्टीन आगे चलकर महान धर्मशास्त्री और संत बने.

ये भी पढ़ें- सुब्रतो कप की चैंपियन गुमला की बेटियों को मिलेंगे 5 लाख, कोच और गोलकीपर भी होंगे सम्मानित

संत मोनिका के आदर्शों को अपनाने का आह्वान

फादर संजय तिग्गा ने कहा कि संत मोनिका का जीवन आज के समाज के लिए भी प्रेरणादायी है. उन्होंने परिवार में प्रेम, क्षमा, संयम और संस्कार बनाए रखने के साथ जरूरतमंदों की सेवा को भी महत्व दिया. और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से संत मोनिका के आदर्शों को अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि शिक्षा, अनुशासन, सेवा, प्रेम और मानवता के मार्ग पर चलकर ही समाज को बेहतर बनाया जा सकता है.

छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से बांधा समां

मिस्सा अनुष्ठान के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. छात्राओं ने आकर्षक नृत्य और गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. मौके पर सिस्टर वेरनासिया किड़ो, सिस्टर दिव्या केरकेट्टा, सिस्टर बिरजीनीया, सिस्टर मरियम, सिस्टर फिलासिता, सिस्टर सोनम, सिस्टर मिलन, सिस्टर पुष्पा, फादर एडवर्ड लकड़ा, फादर दोमनिक तिर्की, फादर लिनुश पिंगल कुजूर, फादर ब्यातुष किंडो, दीपिका तिर्की, सेराफिना एक्का, अर्चना लकड़ा, अल्पना टोप्पो, मीना मिंज, मधु अंजना कुजूर, स्टेला कुजूर समेत सैकड़ों धर्मावलंबी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- संत अन्ना प्लस टू विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुई चर्चा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola