सोमित बनर्जी के शतक से सिमडेगा ने चतरा को हराया

इंटर जिला अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट
गुमला. गुमला जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम गुमला में आयोजित इंटर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में सिमडेगा ने चतरा को 34 रनों से पराजित किया. सिमडेगा की टीम में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 261 रन बनायी, जिसमें सोमित बनर्जी ने 101 व फैजान खान ने 79 रनों का योगदान दिया. चतरा की ओर से साकेत कुमार ने 34 रन देकर दो विकेट व आदित्य पांडे ने 74 रन देकर दो विकेट झटके. जवाबी पारी खेलने उतरी चतरा की टीम निर्धारित 50 ओवर में 227 रन ही बना सकी. चतरा की ओर से सुमन राणा ने 92 व दिलशाद ने 46 रनों का योगदान दिया. जेएससीए की तरफ से प्रतिनियुक्त एलओ पंकज सिंह, टीआरडीओ सतीश सिंह, अंपायर अरविंद कुमार सिंह, मोहम्मद ओज्जाइर व स्कोरर राजेश कुमार ने सिमडेगा के सोमित बनर्जी को शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिये. मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव जीतेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, अंकित विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश, मधुसूदन उरांव, सनी साहू, विनीत नाग, शशि कुमार, पंकज कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










