पति जिंदगी की जंग लड़ रहा, आरोपी खुलेआम घूम रहे! पत्नी ने वीडियो जारी कर पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

विज्ञापन

प्रतिकात्मक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला के संदीप बाखला पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजन परेशान.पत्नी ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाया है.

विज्ञापन

गुमला. शहर के पालकोट रोड में सात अगस्त को हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल संदीप बाखला की हालत नाजुक बनी हुई है. वह रांची सदर अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ाई लड़ रहा है. मामले में संदीप की पत्नी शशि स्वाति कुजूर ने वीडियो जारी कर पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है. उन्होंने पुलिस-प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है.

विज्ञापन

खाना खाने के बाद घर लौट रहा था संदीप

शशि ने बताया कि वह बेहद गरीब आदिवासी परिवार से है और उनके पति ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं. सात अगस्त को संदीप दुकान बंद करने के बाद पालकोट रोड स्थित विकास होटल में खाना खाने गये थे. खाना खाने के बाद घर लौटने के दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये.

रांची सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

गंभीर स्थिति में संदीप को रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. शशि के अनुसार, घटना को लेकर आठ अगस्त को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

आरोपियों पर धमकी देने का आरोप

शशि ने आरोप लगाया कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और परिजनों को धमकी भी दी जा रही है. उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है.

वहीं, थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि घायल के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola