किराया नहीं दिया तो अब होगी कार्रवाई! जिला परिषद की 58 दुकानों पर 57.58 लाख बकाया

विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला जिला परिषद की दुकानों का किराया नहीं देने वाले 58 दुकानदारों पर कार्रवाई की तैयारी. विभाग ने दो बार नोटिस भेजने के बाद अब सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है.

विज्ञापन

गुमला. गुमला शहर के थाना रोड स्थित मार्केट कांप्लेक्स की दुकानों का वर्षों से किराया भुगतान नहीं होने का मामला सामने आया है. ये दुकानें जिला परिषद की हैं और जिला परिषद ने रोजगार के उद्देश्य से 58 लोगों को दुकानें किराये पर दे रखी हैं. बताया गया है कि कई दुकानदारों ने लंबे समय से जिला परिषद को दुकान का किराया नहीं दिया है. किराया बकाया रहने के मामले को जिला परिषद ने गंभीरता से लिया है.

विज्ञापन

दो नोटिस के बाद तीसरी कार्रवाई की तैयारी

विभाग की ओर से बकायेदार दुकानदारों को दो बार नोटिस भेजा जा चुका है. अब तीसरे नोटिस की तैयारी की जा रही है. विभाग ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के भीतर बकाया किराया जमा नहीं करने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जायेगी.

कई दुकानदारों पर लाखों रुपये बकाया

उपलब्ध बकायेदारों की सूची के अनुसार मो शाहनवाज पर 71 माह का 2 लाख 13 हजार रुपये, अनिल एडवर्ड पन्ना पर 115 माह का 3 लाख 45 हजार रुपये, मो नौशाद पर 13 माह का 39 हजार रुपये, अनूप नूतन गिद्धी पर 67 माह का 2 लाख 1 हजार रुपये, मो अरशद पर 31 माह का 93 हजार रुपये, प्रकाश कुजूर पर पांच माह का 15 हजार रुपये, सुपिया नाजिया पर एक माह का 3 हजार रुपये, हैदर अली पर 63 माह का 1 लाख 89 हजार रुपये, अफसा नाज पर 33 माह का 99 हजार रुपये, अजार आबदीन पर 22 माह का 48 हजार 400 रुपये, इबरार अंसारी पर 46 माह का 1 लाख 1 हजार 200 रुपये, बसंत कुजूर पर 10 माह का 30 हजार रुपये, मो शाहिद अख्तर पर 105 माह का 3 लाख 15 हजार रुपये, मो नौशाद पर 13 माह का 28 हजार 600 रुपये, मो मोकरीम पर 33 माह का 72 हजार 600 रुपये, मो मोआज आलम पर 29 माह का 72 हजार 500 रुपये और तहसिम अख्तर पर 47 माह का 1 लाख 17 हजार 500 रुपये बकाया है.

वहीं मो कासिफ रजा पर 1 लाख 54 हजार रुपये, मो वसीम रजा पर 1 लाख 54 हजार रुपये, आभाष टोप्पो पर 3 लाख 27 हजार रुपये, मो शाह फैसल पर 3 लाख 45 हजार रुपये, अमर टोप्पो पर 2 लाख 39 हजार 800 रुपये, आशिया परवीन पर 17 हजार 600 रुपये, नौशाद आलम पर 1 लाख 35 हजार रुपये, संतोष कुमार नाग पर 55 हजार रुपये, मो तौहिद काजमी पर 33 हजार रुपये, मो नसीरुद्दीन पर 2 लाख 50 हजार 800 रुपये, हंदु भगत पर 3 लाख 24 हजार रुपये, मो इमामउद्दीन पर 3 लाख 45 हजार रुपये, तैयबा तरन्नुम पर 68 हजार 200 रुपये, इसरत परवीन पर 55 हजार रुपये, कैफुलवरा पर 1 लाख 97 हजार 500 रुपये, सफदर अली पर 2 लाख 16 हजार रुपये, रूबिना जफर पर 48 हजार रुपये, आशिया परवीन पर 72 हजार रुपये, फैयाज आलम पर 26 हजार रुपये, अबु दरदा पर 1 लाख 21 हजार 500 रुपये, मेराज पर 80 हजार रुपये, गुलाम जिलानी पर 18 हजार 500 रुपये, शम्स तेजम्मुल पर 70 हजार रुपये, शहनवाज पर 49 हजार 500 रुपये, शाहबाज पर 49 हजार 500 रुपये, नितेश साबु पर 16 हजार रुपये, वसीम अली पर 49 हजार 500 रुपये, शाजिद पर 49 हजार 500 रुपये, एहसान पर 34 हजार रुपये, आरिफ पर 26 हजार रुपये, फैजान पर 40 हजार रुपये, एहसान कादरी पर 31 हजार 500 रुपये, सादिक खान पर 3 हजार रुपये, मो मेराज पर 52 हजार 500 रुपये, सुरैया परवीन पर 1 हजार 500 रुपये और सिजान वारसी पर 20 हजार रुपये बकाया है.

करीब 57.58 लाख रुपये का किराया बकाया

उपलब्ध सूची में दर्ज बकायेदारों पर कुल करीब 57 लाख 58 हजार 200 रुपये का किराया बकाया है. जिला परिषद की ओर से लगातार नोटिस जारी किये जाने के बाद भी बकाया राशि का भुगतान नहीं होने पर अब विभाग तीसरा नोटिस जारी करने की तैयारी में है.

तीसरे नोटिस के बाद होगी कार्रवाई

विभाग ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद भी किराया जमा नहीं किया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola