कांग्रेस नेता इबरार अंसारी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

विज्ञापन

इबरार अंसारी (फाइल फोटो) | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला जिला कांग्रेस सचिव इबरार अंसारी का निधन, बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई. कांग्रेस परिवार के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है.

विज्ञापन

गुमला. गुमला जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव इबरार अंसारी (बाबू) के असामयिक निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत पूरे समाज में शोक की लहर है. मिलनसार स्वभाव के इबरार अंसारी की समाज के हर वर्ग के लोगों से गहरी मित्रता थी.

विज्ञापन

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद घाटों बगीचा स्थित कब्रिस्तान में जनाजे की नमाज अदा की गयी. इसके बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया. अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, रिश्तेदार, मित्र और शुभचिंतक शामिल हुए. सभी ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी.

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने शोक जताते हुए कहा कि इबरार अंसारी का असामयिक निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola