अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद चुनाव. नामांकन करने के बाद उम्मीदवारों ने गिनाये अपने-अपने मुद्दे

विज्ञापन

गुमला. नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के सात उम्मीदवारों ने मंगलवार को नामांकन किया. इस बार अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है. यह पहली बार है जब नगर परिषद का अध्यक्ष महिला होगी. मंगलवार को सभी सात उम्मीदवार समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे. नामांकन केंद्र के बाहर भीड़ लगी थी. नामांकन के बाद सभी उम्मीदवारों ने अपने मुद्दे गिनाये. साथ ही गुमला शहर के विकास कैसे होगा. इसका प्लान बताया. इधर उम्मीदवारों के समर्थक पूरे उत्साह व जोश में थे. कई उम्मीदवारों ने मुहूर्त के अनुसार समय पर पहुंचकर नामांकन किया. उम्मीदवारों के साथ उनका समर्थन कर रहे राजनीति पार्टी के नेता भी थे. अपनी पार्टी के समर्थित उम्मीदवार के लिए नेताओं ने जुलूस निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया है.

शकुंतला को भाजपा ने बनाया अपना समर्थित उम्मीदवार : दामोदर

चेंबर के पूर्व अध्यक्ष दामोदर कसेरा ने कहा है कि लंबे संघर्ष व सेवा के बाद शकुंतला उरांव को भाजपा ने अपना समर्थित उम्मीदवार बनाया गया है. शकुंतला काफी जुझारू व जनता के बीच रह कर काम करने वाली उम्मीदवार है. गुमला शहर की जो स्थिति है. इसके विकास के लिए जरूरी है कि शकुंतला उरांव की जीत हो. शकुंतला के मैदान में आने से चुनाव एकतरफा हो गया है. कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के साथ शकुंतला की टक्कर होगी.

अध्यक्ष पद के इन उम्मीदवारों ने नामांकन किया

सीता देवी (वार्ड संख्या- 04, मुहल्ला खड़िया पाड़ा, गुमला)

मधु मेरिना लकड़ा (वार्ड संख्या- 03 डुंबरटोली, गुमला)

रामेश्वरी उरांव (वार्ड संख्या- 19 मुरली बगीचा, गुमला)

शकुंतला उरांव (वार्ड संख्या- 15, धोबी मुहल्ला, गुमला)

जसमनी लुगून (वार्ड संख्या- 17. शास्त्री नगर, गुमला)

हर्षिता टोप्पो (वार्ड संख्या- 11 दुंदुरिया, डारूटोली, गुमला)

ज्योति कुजूर (वार्ड संख्या- 06, सिसई रोड गुमला)

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola