ePaper

गुमला के सिलम में लगी सड़क सुरक्षा चौपाल

Updated at : 20 Jan 2026 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला के सिलम में लगी सड़क सुरक्षा चौपाल

गुमला के सिलम में लगी सड़क सुरक्षा चौपाल

विज्ञापन

रायडीह. सड़क सुरक्षा के प्रति दृष्टिकोण को बदलते हुए गुमला जिला प्रशासन ने अब सीख से सुरक्षा और तकनीक से परिवर्तन के मूल मंत्र को अपनाया है. इस विजन के साथ मंगलवार को सिलम में विशेष सड़क सुरक्षा चौपाल का आयोजन किया गया. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केवल सूचना देना नहीं, बल्कि तकनीक और सही जानकारी के माध्यम से लोगों के व्यवहार में स्थायी परिवर्तन लाना है. अभियान की सफलता के लिए प्रशासन ने जेएसएलपीएस के अधिकारियों और कर्मियों को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल ने स्पष्ट किया कि जेएसएलपीएस की पहुंच ग्रामीण इलाकों के हर घर तक है. इसलिए इन अधिकारियों को यह जिम्मा दिया गया है कि वे सड़क सुरक्षा के इस संदेश को गांव-गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायें. इन कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे न केवल खुद जागरूक बनें. बल्कि ग्रामीण स्तर पर होने वाली हर बैठक में लोगों को जीवन रक्षा के प्रति प्रेरित करें.

शक्ति संघ मंदिर में भंडारा कल

गुमला. शहर के पालकोट रोड स्थित शक्ति संघ मंदिर में महाभंडारा का आयोजन 22 जनवरी को किया गया है. भंडारा दिन के एक बजे से शुरू होगा. मंदिर कमेटी के सत्यनारायण पटेल सत्ता ने बताया कि अयोध्या में श्री राम मंदिर की तीसरी वर्षगांठ को लेकर भंडारा समेत कई कार्यक्रम मंदिर परिसर में होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola