सरकार ने जितने दिन काम लिया उसका न्यूनतम वेतन दें : देवकी देवी

Updated:
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश प्रतिज्ञा महिला एसोसिएशन व विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ बिशुनपुर द्वारा अपने विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को प्रखंड मुख्यालय में रैली निकाली.

विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रैली निकाली

आपके शहर में

विज्ञापन

बिशुनपुर. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश प्रतिज्ञा महिला एसोसिएशन व विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ बिशुनपुर द्वारा अपने विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को प्रखंड मुख्यालय में रैली निकाली. रैली थाना चौक से हॉस्पिटल मोड़ तक निकाली. इस दौरान महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की. अध्यक्ष देवकी देवी ने कहा कि सरकार उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रही है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मान और अधिकार मिलना चाहिये. लेकिन दुर्भाग्य है कि आज उन्हें अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार 60 वर्ष की उम्र पूरी करने पर महिलाओं को काम से हटा रही है, जबकि उन्हें न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार या तो रसोइयों से जितने दिन काम लिया गया है. उसका न्यूनतम वेतन दे या फिर उनकी बीती हुई उम्र वापस कर दे. उन्होंने यह भी कहा कि आज विद्यालयों में शिक्षक व बच्चे मिड डे मील बनाने को विवश हो रहे हैं, जो व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है. उन्होंने बताया कि संघ की ओर से झारखंड के 81 विधायकों को मांग पत्र सौंपा गया है. लेकिन अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने उनकी समस्याओं को लेकर आवाज नहीं उठायी और न ही वार्ता का कोई प्रयास किया गया है. संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. इस मौके पर अनिता उरांव, आशा उरांव, आरती उरांव, चंदा देवी, जय मंत्री उरांव, रुबीना देवी, सुमन देवी, सुषमा देवी, पिंकी देवी, करमिता असुर सहित काफी संख्या में रसोइया महिलाएं उपस्थित थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola