प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान : गुमला की प्रतिभाएं सम्मानित, छात्र बोले- आगे बढ़ने का मिला हौसला, देखें Pics
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2022 9:53 PM
गुमला के एसएस बालक हाई स्कूल में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान का आयोजन हुआ. इस मौके पर 150 छात्र-छात्राएं और 50 राष्ट्रीय एवं अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी सम्मानित हुए. सम्मान पाकर सभी के चेहरे खिल उठे. वहीं, प्रतिभावान विद्यार्थियों ने कहा कि प्रभात खबर ने उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया है.

गुमला के एसएस बालक हाई स्कूल में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में 150 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. इन प्रतिभावान विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे. विद्यार्थियों ने कहा कि उन्हें हौसले की पंख मिल गयी है. अब बेहतर भविष्य के उड़ान को आतुर हैं.

प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में न सिर्फ मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, बल्कि खेल की दुनिया में नाम रोशन करने वाले गुमला के 50 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया.

प्रतिभा सम्मान के अवसर पर सांसद सुदर्शन भगत ने स्नातक में टॉपर रही जुड़वा बहनों को सम्मानित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रभात खबर ने प्रतिभावान विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को सम्मानित करने का कार्य किया है, जो सराहनीय व बधाई के पात्र है. विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना होगा.

गुमला के एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब ने नेशनल हॉकी खिलाड़ी प्रियंका को सम्मानित किया. इस मौके पर एसपी ने कहा कि अपनी कमी को पहचान कर पूरे फोकस के साथ उसपर प्रहार करें. जिससे आप बुलंदी को छू सके. आप अपने लक्ष्य को पाने के लिये मेहनत करें. सफलता जरूर मिलेगी.

जिला परिषद की उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी ने छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करे. इससे अपने क्षेत्र एवं देश का नाम रोशन करें. साथ ही युवाओं को नशापान से दूर रहने की अपील किया. कहा कि शिक्षा और खेल में आप बेहतर कर आगे बढ़ें.

इस मौके पर सांसद सुदर्शन भगत ने नेशनल खिलाड़ी की मां को भी सम्मानित किया. कहा कि विद्यार्थियों के साथ खिलाड़ी और उसके परिजन को सम्मानित कर प्रभात खबर ने उनलोगों की हौसला अफजाई की है. हमारे लोगों के बीच प्रतिभा की कमी नहीं. बस उसे निखारने की जरूरत है.

प्रतिभा सम्मान में विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी मौजूद थे. विद्यार्थी और अभिभावक से कार्यक्रम स्थल खचाखच भरा हुआ था. अपने बच्चों को सम्मानित होते देख अभिभावक काफी प्रसन्न दिख रहे थे. अभिभावकों ने कहा कि प्रभात खबर ने इन होनहार को सम्मान देकर निरंतर परिश्रम करने का हौसला बढ़ाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










