फादर पीपी वनफल ने जिले में शिक्षा व खेल को नया मुकाम दिया : मंत्री
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

फादर पीपी वनफल ने जिले में शिक्षा व खेल को नया मुकाम दिया : मंत्री
विज्ञापन
गुमला.
झारखंड सरकार अब झारखंड के होनहारों को हवाई जहाज उड़ाने वाला पायलट बनाने की नयी योजना पर विचार कर रही है. आने वाले समय में राज्य में पायलट बनने का प्रशिक्षण दिया जायेगा. लेकिन इससे पहले आपको साइंस में इंटर या बीए करना होगा, ताकि आप पायलट बनने का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे. आप अपनी रुचि के अनुसार डॉक्टर या इंजीनियर भी बन सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपको पहले अच्छी शिक्षा ग्रहण करनी होगी. उक्त बातें मंत्री सह बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा ने संत इग्नासियुस स्कूल में कही. वे सोमवार को संत इग्नासियुस के अपोस्तोलिक में स्व फादर पीपी वनफल को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे थे. उन्होंने फादर पीपी वनफल की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया. उन्होंने छात्रों से फादर पीपी वनफल की यादों को साझा करते हुए कहा कि फादर पीपी वनफल जिले में शिक्षा व खेल को एक नया मुकाम देने का काम किये हैं. उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने कहा कि अब सरकार राज्य के होनहार छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए इंग्लैंड, जर्मनी व फ्रांस जैसे देशों में भेजा जा रहा है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि विदेश में जाकर पढ़ाई करने के लिए आपको पैसा लगाने की जरूरत नहीं है. आपके माता-पिता या अन्य अभिभावक को भी पैसा लगाने की जरूरत नहीं है. आपकी पढ़ाई के लिए हेमंत सरकार पैसा लगायेगी. मौके पर मंत्री प्रतिनिधि शिवराम कच्छप, आलोक बारला, सुनील उरांव, मोहरलाल उरांव, संजीव उरांव समेत अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










