घूस मांगने पर लोगों ने किया हंगामा, सीओ से की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

घूस मांगने पर लोगों ने किया हंगामा, सीओ से की शिकायत

विज्ञापन

गुमला. सिसई प्रखंड के लोगों ने सिसई अंचल के हल्का कर्मचारी प्रकाश द्वारा जमीन संबंधित कार्य के लिए 20 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक घूस मांगे जाने की शिकायत अंचलाधिकारी से की है. घूस मांगे जाने का मामला सामने आने के बाद लोगों ने हंगामा किया. साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. इस संबंध में ग्रामवासियों ने अंचलाधिकारी को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपा है. संजय कुमार वर्मा, कैप्टन लोहरा उरांव, सच्चिदानंद उरांव, मनोज वर्मा, प्रदीप साहू समेत अन्य लोगों ने बताया कि जमीन परमीशन, ऑनलाइन, खाता-प्लॉट सुधार, भू-धारण प्रमाण पत्र व जमीन मापी जैसे कार्यों के लिए हल्का कर्मचारी प्रकाश द्वारा 20 हजार रुपये से लेकर लाख रुपये तक मांगा जाता है. हल्का कर्मचारी के ऐसे रवैये से आम जनता परेशान हैं. आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि सिसई अंचल में जमीन ऑनलाइन कराने के लिए फार्म के साथ शपथ पत्र मांगा जाता है. लेकिन जिले के अन्य किसी भी प्रखंड में इस कार्य के लिए शपथ पत्र नहीं मांगा जाता है. ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से सिसई अंचल के ऐसे कार्यप्रणाली पर सुधार लाने की मांग की है. मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की बात कही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola