पोप के राजदूत ने गुमला धर्मप्रांत के बिशप लीनुस पिंगल एक्का का कराया अभिषेक

राजदूत ने कहा कि गुमला धर्मप्रांत बड़ा कलीसिया है. इस धर्मप्रांत के 39 पल्लियों में चर्च हैं. इनमें सैकड़ों धर्मसंघी पुरोहित व धर्मबहनें एवं प्रचारक हैं, जो विभिन्न रूपों में कलीसिया की सेवा कर रहे हैं. अब इनकी जिम्मेवारी नवनियुक्त बिशप डॉक्टर फादर लीनुस पिंगल एक्का को दी गई है.
गुमला, जगरनाथ पासवान : गुमला धर्मप्रांत के नवनियुक्त बिशप डॉक्टर फादर लीनुस पिंगल एक्का का धर्माध्यक्षीय अभिषेक एवं पदग्रहण समारोह शुक्रवार को संत पात्रिक पारिश मैदान सिसई रोड गुमला में हुआ. समारोह में रोम से संत पापा के राजदूत आर्चबिशप लियोपोल्दो जिरेल्ली भी शामिल हुए. इसके साथ ही देश भर से विभिन्न राज्यों के 20 धर्मप्रांतों के 20 बिशप एवं विभिन्न धर्मसमाजों के पुरोहित व धर्मबहनें एवं ख्रीस्त विश्वासी शामिल हुए. समारोह में धर्माध्यक्षीय अभिषेक के मुख्य अभिषेककर्ता रांची महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो, सह अभिषेककर्ता सिमडेगा धर्मप्रांत के बिशप विंसेंट बरवा व हजारीबाग धर्मप्रांत के बिशप आनंद जोजो ने धार्मिक विधियों के बीच डॉक्टर फादर लीनुस पिंगल एक्का का धर्माध्यक्षीय अभिषेक कराया. धर्माध्यक्षीय अभिषेक के बाद सभी ख्रीस्त विश्वासियों के बीच परम प्रसाद का वितरण किया गया. इस दौरान परम प्रसाद ग्रहण करने के लिए विश्वासियों की लंबी कतार लगी थी. मौके पर राजदूत आर्चबिशप लियोपोल्दो जिरेल्ली ने नवनियुक्त बिशप को बधाई दी एवं गुमला धर्मप्रांत में कलीसिया की सेवा के लिए शुभकामनाएं दी.
राजदूत ने कहा कि गुमला धर्मप्रांत बड़ा कलीसिया है. इस धर्मप्रांत के 39 पल्लियों में चर्च हैं. इनमें सैकड़ों धर्मसंघी पुरोहित व धर्मबहनें एवं प्रचारक हैं, जो विभिन्न रूपों में कलीसिया की सेवा कर रहे हैं. अब इनकी जिम्मेवारी गुमला के नवनियुक्त बिशप डॉक्टर फादर लीनुस पिंगल एक्का को दी गई है. उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग से ही कलीसिया आगे बढ़ेगा. उन्होंने गुमला धर्मप्रांत में सेवा दे रही मिशनरीज के कार्यों की सराहना की. साथ ही और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया. कहा कि यहां मिशनरीज की संस्थाएं शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा काम कर रहीं हैं. गुमला धर्मप्रांत में लगभग 290 स्कूल मिशनरीज की ओर से संचालित हो रहीं हैं. इन्हें बेहतर शिक्षा दें, ताकि यीशु ख्रीस्त के सुसमाचार को जन-जन तक पहुंचा सकें.
रांची महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने नवनियुक्त बिशप को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यीशु ख्रीस्त धरती पर अपने कार्यों के लिए मनुष्यों में से ही किसी का चुनाव करते हैं. उसी प्रकार गुमला धर्मप्रांत के लिए बिशप लीनुस पिंगल एक्का गड़ेरिया के रूप में चुने गये हैं. वे अब गुमला धर्मप्रांत को अपनी सेवा देंगे. उनके लिए ईश्वर से प्रार्थना करें, ताकि नवनियुक्त बिशप को उनके कार्यों के लिए ईश्वर से बेहतर मार्गदर्शन मिले और कलीसिया आगे बढ़ सके.
Also Read: बिशप विंसेंट आइंद बने रांची आर्चडायसिस के नये आर्चबिशप, जानें उनके बारे में
नवनियुक्त बिशप डॉक्टर फादर लीनुस पिंगल एक्का के धर्माध्यक्षीय अभिषेक एवं पदग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण किया गया. लाइव प्रसारण के लिए चार जगहों पर बड़े-बड़े एलइडी टीवी लगाए गए थे. समारोह का शुभारंभ आकर्षक नृत्य-संगीत से हुआ. सभी आर्चबिशप एवं बिशपों को वेदी स्थल तक पहुंचाया गया. उन पर पुष्पवर्षा भी की गयी.
Also Read: एशिया के पहले आदिवासी बिशप कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का गुमला के इस गांव में हुआ था जन्म
समारोह में कोलकाता के आर्चबिशप थॉमस डिसूजा, कटक भुवनेश्वर के आर्चबिशप जोन बरवा, बगोदरा के बिशप विंसेंट आइंद, पोर्टब्लेयर अंडमान के बिशप विसवासम सिलवाराज, जम्मू-श्रीनगर के बिशप इवॉन पेरैरा, डुमदा के बिशप जुलियुस मरांडी, बक्सर के बिशप जेम्स शेखर, रायगंज के बिशप फुलजेंस अलोइस तिग्गा, राउरकेला के बिशप किशोर कुमार कुजूर, अंबिकापुर के बिशप अंतोनिश बाड़ा, रायगढ़ के बिशप पॉल टोप्पो, जशपुर के बिशप इमानुवेल केरकेट्टा, जमशदेपुर के बिशप तेलेस्फोर बिलुंग खुंटी के बिशप बिनय कंडुलना, डालटेनगंज के बिशप थियोदोर मस्कारैनर्स मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




