अलबर्ट एक्का कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम
प्राचार्य साथ में छात्र | Prabhat Khabar Network
परमवीर अलबर्ट एक्का कॉलेज, चैनपुर में बीए प्रथम वर्ष सत्र 2026-30 के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्राचार्य ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और कॉलेज के नियमों के पालन पर जोर दिया.
चैनपुर. परमवीर अलबर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज, चैनपुर में बीए प्रथम वर्ष सत्र 2026-30 के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्राचार्य फादर अगस्तुस एक्का ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अनुशासन, समय प्रबंधन, ईमानदारी और संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने विद्यार्थियों से कॉलेज के नियमों का पालन करने और परिसर की गरिमा बनाये रखने की अपील की.
कार्यक्रम में डॉ पुष्पलता डुंगडुंग ने परीक्षा पद्धति एवं पाठ्यक्रम, अमित कुमार ने नयी शिक्षा नीति एवं एनएसएस, अमित कुजूर ने अनुशासन, अंजना कुजूर ने लैंगिक संवेदनशीलता तथा एल्विन लकड़ा ने एंटी रैगिंग की जानकारी दी. वहीं, बूंदीप लकड़ा ने पढ़ाई के साथ खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए